Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऊर्जा निगम के अधिकारियों की बड़ी लापरवाही आईं सामने, सुनहरा की एक कालोनी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती झुलसी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सुनहरा रोड स्तिथ एक कॉलोनी में अपने मकान की छत पर कपड़े सुखाने गयी युवती हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गयी जिससे वह पूरी तरह झुलस गई आनन फानन में युवती के परिजनों ने उसे सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया है जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

दरअसल रुड़की निवासी 18 वर्षीय अंजली  पुत्री चंद्रपाल सोमवार की सुबह कपड़े सुखाने के लिए अपने मकान कि छत पर पहुँची थी इसी दौरान छत के ऊपर से गुज़र रही हइटेंशन लाइन की चपेट में आने से अंजली बुरी तरह झुलस गई जिसे रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है जहाँ उसकी हालत नाजुक बनी हुई है वहीं पीड़ित परिजनों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि इस लाइन से पहले भी कई बार हादसे हो चुके हैं लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी बेखबर बने हुए हैं।

अंजलि के पिता चंद्रपाल ने कहा कि इस बाबत पहले भी कई अधिकारियों को अवगत कराया लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। कोई भी अधिकारी सुध लेने के लिए तैयार नही है। युवती के पिता चंद्रपाल ने अधिकारियों से मुआवजा दिलाये जाने की मांग भी की है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369