आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के सबसे बड़े हॉस्पिटल विनय विशाल हॉस्पिटल में सुरक्षा गार्ड एजेंसी और हॉस्पिटल प्रबन्धन के बीच खींचतान का प्रभाव डियूटी कर रहे सुरक्षा गार्डों पर पड़ रहा है आलम ये है कि खटीमा निवासी सुरक्षा गार्ड हरीश सिंह को लगभग दो माह से उसका वेतन नहीं मिलाहै जिसके चलते उसके सामने भूखे मरने की नोबत आ पहुंची है हरीश ने अस्पताल प्रबंधन से लेकर सुरक्षा एजेंसी के बड़े अधिकारियों तक को अवगत कराया लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई जिससे उसका परिवार बेहद परेशान है।
गौरतलब है कि विनय विशाल हॉस्पिटल की सुरक्षा का ज़िम्मा संभालने वाली सेक्युरिटी गार्ड एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन के बीच कुछ औपचारिकताओं को लेकर लम्बे समय से खींचतान चली आ रही है आलम ये है कि अस्पताल प्रबन्धन ने अभी तक कंपनी को कोई भुगतान भी नहीं किया है जिसका खामियाज़ा सुरक्षा कर्मियों को उठाना पड़ रहा है।
सुरक्षा कर्मी हरीश सिंह का आरोप है उसका कंपनी पर लगभग दो माह का वेतन बकाया है वेतन ना मिलने से उसे अपना परिवार चलाने में बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है मकान मालिक किराया देने का दबाव बना रहा है तो वहीं उसके सामने भूखे मरने की नोबत पहुंच चुकी है इस बाबत उसने अस्पताल प्रबंधन के अलावा कंपनी को भी अवगत कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई ऐसे में उसके सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है।
हरीश का आरोप है कि अब उसके पास वापस अपने घर लौटने के लिए भी पैसे नहीं हैं।वहीं इस बाबत अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जब तक सेक्युरिटी गार्ड कंपनी अपनी तमाम औपचारिकताओं को पूरा नहीं करती तब तक भुगतान नहीं किया जाएगा।वहीं जब कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।




More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला