Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के कूड़े निस्तारण को लेकर भाजपा विधायक ने नगर निगम के मेयर और मुख्य नगर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा नगर पंचायत में कूड़े के निस्तारण को लेकर भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने नगर निगम मेयर गौरव गोयल और मुख्य नगर अधिकारी नूपुर वर्मा को एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान भाजपा विधायक ने मेयर गौरव गोयल को बताया कि झबरेड़ा में सड़क किनारे जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं कूड़े का सही तरीके से निस्तारण नहीं हो पा रहा है आलम ये है कि अभी तक इस गंदगी की महामारी से 31 लोगों की मौत भी हो चुकी है।  नगर पंचायत झबरेड़ा को कई बार इस मामले में अवगत भी कराया गया लेकिन आज तक भी कोई कार्यवाही नहीं हुई हालांकि वन विभाग ने भी कूड़े का संज्ञान लेते हुए नगर पंचायत झबरेड़ा से जवाब तलब किया है।

इस गंदगी और कूड़े से दर्जनों पेड़ों को भारी क्षति पहुंची है  भाजपा विधायक ने कहा कि आए दिन लगातार  लोग  शिकायत कर रहे हैं लोगों को संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा सता रहा है इसलिए उन्होंने नगर निगम अधिकारियों से  झबरेड़ा के कूड़े के निस्तारण को लेकर एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान मेयर गौरव गोयल  ने कहा कि भाजपा विधायक देशराज कर्णवाल ने उन्हें एक ज्ञापन सौंपा है जिसमें झबरेड़ा के कूड़े के निस्तारण की मांग की गई है जिसपर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार विमर्श किया जाएगा।

गौरव गोयल ने कहा कि रुड़की नगर निगम कूड़े के निस्तारण को लेकर एक बड़ी योजना तैयार कर रहा है ताकि आसपास के क्षेत्रों के  कूड़े का निस्तारण हो। भाजपा विधायक ने  झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर फैले कूड़ा उठाकर डंपिंग जोन में डाले जाने की मांग की।मेयर को दिए गए ज्ञापन में विधायक देशराज कर्नवाल ने कहा कि नगर पंचायत झबरेड़ा द्वारा कस्बे का तमाम कूड़ा झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर एक निजी अस्पताल तथा झबरेड़ा थाना के समीप सड़क पर डाला जा रहा है।

इस तरह खुले में कूड़ा पड़े रहने से कस्बा झबरेड़ा एवं क्षेत्र के लोगों को गंदगी एवं दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है तथा लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है,वहीं इससे पर्यावरण भी दूषित हो रहा है।इस अवसर पर नगर आयुक्त नूपुर वर्मा,पार्षद वीरेंद्र गुप्ता,एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369