Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर से भाजपा विधायक कोरोना माहमारी में दिन रात खड़े हैं अपने क्षेत्र के लोगों के साथ, सैनेटाइज़ेशन के साथ कोविड टेस्ट कैम्प भी लगा चुके हैं चैम्पियन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन अपने क्षेत्र में कोरोना को लेकर बेहद गंभीर नज़र आ रहे है आलम ये है कि वो अपने क्षेत्र में जहां तपती धूप में सैनेटाइज़ करते दिखाई दे रहे हैं तो कोविड वैक्सीन और टेस्टिंग को लेकर भी वो बेहद गंभीर हैं इस कार्य मे उनका परिवार भी उनका साथ दे रहा है । सैनेटाइज़ेशन के बाद भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने अपने लंढौरा रंग महल लंढौरा में निशुल्क कोविड टेस्ट कैम्प लगाया।

जिसमें ग्रामीणों का आर.टी पी.सी.आर और रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया जिसमें लगभग पचास लोगों से अधिक ने अपना कोरोना की जांच कराई। हालांकि जांच कराने में महिलाएं सबसे अधिक आगे रहीं। कोरोना काल मे विधायक कुवँर प्रणव सिंह चैंपियन निरंतर ग्रामिणवासियो की सेवा में लगे है, क्षेत्र में लगातार सेनेटाइजेसन का कार्य प्राम्भ है, कुवँर प्रणव सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना संक्रमण तेजी के साथ फैल रहा है।

उसी को देखते हुए उनके सौजन्य से यह निशुल्क कोविड़ टेस्ट कैंप लगाया गया था। ताकि कोई कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो समय रहते उसे  उपचार मिल सके। कुवँर प्रणव सिंह चैंपियन ने स्वास्थ्य कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों व पत्रकार साथियों को निःशुल्क मास्क भी वितरित किये।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369