Jan Mudde

No.1 news portal of India

एक बार फिर भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन, कहा गन्ना मूल्य ना बढ़ाना सरकार की सबसे बड़ी भूल, सरकार को भुगतने होंगे परिणाम

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर से कांग्रेस विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने एक बार फिर प्रदेश की भाजपा सरकार पर किसान विरोधी होने का गम्भीर आरोप लगाया है काज़ी ने कहा कि महंगाई के इस युग मे जहां पैट्रोल से लेकर डीज़ल और अन्य सभी सामान महंगा हो चुका है वहीं किसान के गन्ने का भाव आज भी वही हैं जो पहले थे। उन्होंने गन्ना मूल्य बढ़ाने का मामला विधानसभा में भी प्रमुखता से उठाया था लेकिन सरकार ने नहीं माना।

उन्होंने कहा कि चीनी के रेट बढ़ रहे हैं मील मालिक अपनी मन मर्ज़ी से चीनी के दाम वसूल रहे हैं इथेनॉल किसान पैदा करता है लेकिन उसकी कीमत बढ़ी हुई है चीनी मील में  बिजली बनती है आज उंसके रेट भी पर यूनिट बढ़े हैं खोई महंगी हो गई मैली महंगी हो गई शीरे से शराब बनती है शीरा महंगा हो गया शराब महंगी है तो सरकार किसान के गन्ने का मूल्य बढ़ाने को तैयार क्यों नहीं है किसान का क्या कसूर है।

काज़ी निज़ामुद्दीन ने आरोप लगाया कि  प्रदेश सरकार सभी मोर्चो पर असफल साबित हुई है   कांग्रेस विधायक ने कहा कि आज जनता परेशान है आम आदमी की कमर  महंगाई ने तोड़ दी है। सरकार को आम आदमी की परेशानी से कोई लेना देना नही है हरिद्वार पंचायत चुनाव में भाजपा को जनता सबक सिखा कर दम लेगी  वहीं  2022 के विधानसभा चुनाव में  भाजपा अपने कारनामो की बदौलत पुनः सत्ता में नहीं लौट पाएगी।

विधायक  काज़ी निजामुद्दीन ने कहा कि उन्होंने विपक्ष में रहते हुए भी अपने विधानसभा  क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए लेकिन  आज जो  विधायक सरकार में हैं आप उनके   क्षेत्रों में जाकर देखें कि कितना विकास हुआ है। रूडकी ढंडेरा लक्सर  की बदहाल रोड़, आदि ऐसे कई क्षेत्र हैं जहां पर जो विकास होना चाहिए था वो नहीं हुआ आज भी सड़कें बदहाल हैं।

काज़ी निज़ामुद्दीन ने कहा कि कुम्भ को लेकर भी सरकार की नीयत ठीक नहीं रही आज  कुम्भ में पहुंचने वाले लोग बेहद परेशान हैं उनके लिए सरकार  के पास  कोई पुख्ता  इंतजाम  नहीं हैं। कांग्रेस विधायक ने कहा की ऐसा लगता है जैसे प्रदेश में विकास नाम की कोई चीज़ नहीं है ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार को गन्ना किसानों की समस्याओं  को गंभीरता से  समझना चाहिए नहीं तो  भाजपा के लोगों को किसानों के बीच पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाएगा।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369