Jan Mudde

No.1 news portal of India

दिल्ली से तीन बच्चों की माँ को लेकर फरार हुए आशिक मिजाज़ फौजी को दिल्ली पुलिस ने रूडकी से धर दबोचा, फेसबुक पर हुई थी दोनो की दोस्ती, बेशकीमती जेवरात भी पुलिस ने किए बरामद

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

दिल्ली से तीन बच्चों की माँ को लेकर फरार हुए आशिक मिजाज फौजी को शुक्रवार की देर रात को दिल्ली की पटेल नगर पुलिस ने धर दबोचा। फौजी जम्मू कश्मीर में तैनात है जिसकी लोकेशन दिल्ली पुलिस को रूडकी में मिली थी। दिल्ली पुलिस दोनों की तलाश करती हुई रुड़की पहुंच गई।

दो लड़की एक लड़का पुलिस ने महिला के साथ मौके से  बरामद किया है। जिन्हें दिल्ली पुलिस लेकर रात को ही वापस लौट गई। जबकि फौजी को  उंसके परिजनों को सपुर्दगी में दे दिया है इतना ही नहीं उसकी शिकायत सेना के बड़े अधिकारी यो से भी की गई है।

गौरतलब है कि फौजी की महिला के साथ दोस्ती फेसबुक पर हुई थी जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बन गए कुछ दिन बाद  फौजी महिला और उसके तीनो  बच्चों को लेकर  रूडकी पहुंच गया जब इसकी सूचना महिला के परिजनों को लगी तो उन्होंने दिल्ली की पटेल नगर पुलिस से संपर्क किया शुक्रवार की देर शाम दिल्ली पुलिस कोतवाली सिविल लाइन पहुंची जहां उन्होंने रूडकी पुलिस से संपर्क साधा।

जिसके बाद सिविल लाइन कोतवाली पुलिस दिल्ली पुलिस को लेकर   फौजी के आवास पर पहुंची जहां पुलिस ने महिला को उंसके बच्चों के साथ धर दबोचा और उन्हें दिल्ली लेकर रवाना हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने साथ बेशकीमती जेवरात  भी लेकर रूडकी पहुंची थी।

इस बाबत सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी राजेश शाह   ने बताया  कि एक युवक दिल्ली से  महिला को लेकर रूडकी पहुंचा था जिसे  दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है।दिल्ली पुलिस महिला और उसके बच्चों को लेकर वापस लौट गई।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369