आरिफ नियाज़ी
रूडकी रोडवेज़ के सामने देशी शराब के ठेके खुलने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया है। 48 सिविल लाइंस के लोग तहसील प्रशासन से पहले ही देशी शराब का ठेका खुलने का विरोध कर चुके हैं। सिविल लाइंस निवासी डॉ अशोक गोठी,पंकज जैन, सचिर गुप्ता, शंभु गुप्ता, सौरभ गुप्ता, सत्य प्रकाश जैन, राधा गुप्ता ,कुसुम गुप्ता, और नमिता जैन आदि लोगों ने ठेके का विरोध शुरू कर दिया है।
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यहां पहले से ही अंग्रेज़ी शराब का ठेका खुला हुआ है अगर प्रशासन ने इस बार भी देशी शराब का ठेका खुलवाने की कोशिश की तो स्थानीय लोग आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
उन्होंने कहा कि रोडवेज़ बस स्टैंड के पास से हर रोज़ हज़ारों की संख्या में लोग गुज़रते हैं जिनमे महिलाएं और बच्चे भी शामिल रहते हैं लेकिन शराबी शराब पीकर उल्टी सीधी हरकते हैं। अगर एक ठेका और खुला तो हालात और भी खराब हो जाएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला