Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूडकी साउथ सिविल लाइन में बंद मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने किया केस दर्ज, कीमती जेवरात और हज़ारों की नगदी ले उड़े थे चोर

Spread the love

आरिफ नियाज़ी
रूडकी साउथ  सिविल लाइन में बीती 26 फरवरी को बंद मकान में चोरी के मामले में मकान मालिक की तहरीर के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि साउथ सिविल लाइन निवासी  विनीत तोमर बीती 26 फरवरी की  रात्रि में अपने पूरे परिवार के साथ होटल रंगोली  में एक शादी सामरोह में  गए थे।

लेकिन जब उनका परिवार शादी समारोह से वापस लौटा तो उनके मकान के  ताले टूटे हुए थे और उनके कमरे का तमाम सामान बिखरा पड़ा था इतना ही नहीं सोने चांदी के लाखों के जेवरात के साथ साथ 14 हज़ार की नगदी भी चोर उड़ा ले गएथे ।

उन्होंने किसी व्यक्ति पर चोरी करने का शक भी जताया है जिसके  आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए जांच तेज़ कर दी है। वहीं इस बाबत कोतवाली प्रभारी  राजेश शाह ने बताया कि उन्हें विनीत तोमर द्वारा चोरी के मामले में एक प्राथना पत्र दिया गया है जिसके आधार पर पुलिस  ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369