Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की विधानसभा से विधायक पद के लिए सौरभ भूषण शर्मा ने ठोकी सशक्त दावेदारी* *जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह एवं संगठन महामंत्री के कार्यालय पहुँचकर सौंपा अपना आवेदन पत्र।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​व्यापार, समाजसेवा, शिक्षा, धार्मिक व सांस्कृतिक क्षेत्रों के दीर्घ अनुभव के आधार पर रखा रुड़की के सर्वांगीण विकास का विज़न
​रुड़की आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर -रुड़की विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में आज सौरभ भूषण शर्मा ने विधायक पद की उम्मीदवारी के लिए अपनी सशक्त और औपचारिक दावेदारी प्रस्तुत की।
​सौरभ भूषण शर्मा आज भाजपा कार्यालय पहुँचकर जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह तथा संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा के समक्ष अपना आवेदन एवं दावेदारी पत्र विधिवत रूप से सौंपा। दावेदारी प्रस्तुत करने के दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, व्यापारी, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा समर्थक उपस्थित रहे।
​इस अवसर पर सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि वे लंबे समय से राष्ट्रहित, जनसेवा और संगठन की विचारधारा के प्रति समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके पास राजनीतिक संगठन के साथ-साथ व्यापार, समाज, शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में कार्य करने का व्यापक अनुभव है। वे वर्तमान में प्रदेश संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ — भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड,.​राष्ट्रीय संगठन महामंत्री — भारतीय उद्योग व्यापार मंडल,जिला अध्यक्ष — व्यापार मंडल
प्रदेश अध्यक्ष — विश्व हिंदू महासंघ,सचिव- एसएसडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज एवं बिशंभर सहाय शिक्षण संस्थान
​इसके अतिरिक्त वे शिक्षण संस्थानों, धार्मिक संस्थाओं तथा सामाजिक संस्थाओं से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं, जिसके माध्यम से उन्होंने शिक्षा के प्रसार, सांस्कृतिक व धार्मिक परंपराओं के संवर्धन तथा जरूरतमंदों की सेवा के लिए निरंतर कार्य किया है।
​मीडिया से बात करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि व्यापारिक संगठनों में विभिन्न महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करते हुए उन्होंने व्यापारियों, उद्यमियों, दुकानदारों और आम नागरिकों की व्यावहारिक समस्याओं को गहराई से समझा है। वहीं शिक्षण, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं से जुड़ाव के कारण उन्हें समाज के हर वर्ग—युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, बुजुर्गों और वंचितों—की आवश्यकताओं व अपेक्षाओं से जुड़ने का अवसर मिला है।
​सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि यदि शीर्ष नेतृत्व और पार्टी संगठन उन पर भरोसा जताते हुए रुड़की विधानसभा से चुनाव लड़ने का अवसर प्रदान करता है, तो वे अपने संपूर्ण अनुभव का उपयोग रुड़की के समग्र विकास के लिए करेंगे। उन्होंने प्रमुख रूप से निम्नलिखित विषयों पर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई जिसमें
​व्यापारिक सुगमता एवं सुरक्षा,बाजारों में पार्किंग व जाम की समस्या का समाधान, व्यापारियों के हितों की रक्षा और स्वरोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा।
​2. शिक्षा व युवा सशक्तिकरण: शिक्षण संस्थानों के साथ समन्वय, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व कौशल विकास के अवसरों का विस्तार।
​3. सामाजिक व सांस्कृतिक समरसता: धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से जनकल्याणकारी कार्यों, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करना।
​4. बुनियादी सुविधाओं का विस्तार: बेहतर सड़कें, जल निकासी की समुचित व्यवस्था और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना।
​अंत में उन्होंने कहा कि वे पार्टी के एक अनुशासित कार्यकर्ता हैं और संगठन का जो भी आदेश व निर्णय होगा, उसका पूर्ण निष्ठा से पालन करते हुए रुड़की में पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेंगे।
​

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369