Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर नगर पालिका बोर्ड बैठक में कस्बे की साफ-सफाई पर रहा सभासदों का जोर, पालिका के पुराने भवन के पुनर्निर्माण समेत सभी प्रस्तावों को मिली मंजूरी।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
​मंगलौर नगर पालिका परिषद में बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में नगर पालिका के चेयरमैन मोहियूद्दीन अंसारी और अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी सहित सभी सभासद उपस्थित रहे। बैठक के दौरान कस्बे के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई और रखे गए सभी प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई।
​​बोर्ड बैठक में कस्बे की साफ-सफाई व्यवस्था का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। सभी सभासदों ने एक स्वर में साफ-सफाई को लेकर अपनी बात रखी और वार्डों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ व नियमित बनाने पर जोर दिया। चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी ने सभासदों के सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए कस्बे में बेहतर स्वच्छता सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया।
​बोर्ड ​बैठक के दौरान नगर पालिका के पुराने और जर्जर भवन के पुनर्निर्माण को लेकर गंभीर विचार-विमर्श किया गया और इसके निर्माण से संबंधित प्रस्ताव को पास कर दिया गया। इसके साथ ही कस्बे में लंबे समय से रुके हुए विकास कार्यों को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने पर सभी सदस्यों ने अपनी सहमति जताई।
​

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369