आरिफ नियाज़ी।
प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नारसन पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “प्रदेश सरकार उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास और अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।उन्होने कहा की कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है, जिसके दम पर हम प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के संकल्प को साकार कर रहे हैं।”
जन आशीर्वाद रैली क़ो सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों से उत्तराखंड की जनता खुश और उत्साहित है। आज प्रदेश के किसी भी मोहल्ले में चले जाइए, जनता को विकास कार्यों का लाभ मिलता दिखाई देगा। प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है और जनता चाहती है कि यह सिलसिला लगातार जारी रहे।मुख्यमंत्री ने कहा कि जगह-जगह मिल रहा जनसमर्थन इस बात का प्रमाण है कि जनता भाजपा के साथ खड़ी है। भाजपा ने हमेशा जनता की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास किया है और आगे भी जनहित में बिना रुके, बिना थके काम करती रहेगी। वहीं पंजाब में अकाली दल और भाजपा के एक साथ आने को लेकर उन्होंने कहा कि इससे गठबंधन को नई मजबूती मिलेगी और दोनों दल मिलकर एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरेंगे।इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, किसान आयोग के चेयरमैन चौधरी राजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, मेयर अनिता देवी अग्रवाल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौधरी बिजेंद्र सिंह एवं उपाध्यक्ष सुशील राठी मौजूद रहे।
इसके साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित मोहन अग्रवाल, झबरेड़ा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन चौधरी मानवेन्द्र सिंह, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कवीन्द्र चौधरी, भाजपा नेता प्रमोद जौहर और पूर्व पार्षद विवेक चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




More Stories
रूड़की पूर्व मेयर गौरव गोयल ने महिला शिल्प विद्यालय इंटर कॉलेज में छात्राओं को वितरित की पाठ्य सामग्री,पूर्व मेयर यशपाल राणा व आचार्य रजनीश शास्त्री भी रहे मौजूद।
रामपुर के अरबी मदरसे में सालाना जलसे के दौरान देश प्रदेश की खुशहालीऔर अमन-सलामती की कराई गई दुआएँ।
नारसन में वृहद कृषि ऋण मेला आयोजित, 15 किसानों को मिला एक-एक लाख रुपये का ब्याज-मुक्त ऋण।