Jan Mudde

No.1 news portal of India

धर्मभूमि कुरुक्षेत्र से ‘सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा’ का भव्य आगाज, राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने ब्रह्म घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
​​कुरुक्षेत्र। भारतीय संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर महाभारत कालीन धर्मभूमि कुरुक्षेत्र से सामाजिक एकता और सद्भाव का बड़ा संदेश दिया गया। इस अवसर पर राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने ऐतिहासिक ब्रह्म घाट पर स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता अभियान चलाया और इसके साथ ही ‘सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा’ का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
​संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबासाहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को भावपूर्ण नमन करते हुए राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बाबासाहब ने देश को विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान देकर भारत के विकास को नए आयाम दिए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान ने बिना किसी भेदभाव के प्रत्येक नागरिक को इस देश में सम्मान के साथ रहने और जीने का मौलिक अधिकार प्रदान कियाl
राज्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि संविधान के लागू होने से समाज में सदियों से व्याप्त छोटे-बड़े और ऊंच-नीच का अंतर समाप्त हुआ है। आज देश का हर नागरिक संविधान की नजर में बराबर है और यही हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।
​ब्रह्म घाट पर सफाई अभियान के माध्यम से उन्होंने लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और समाज में आपसी भाईचारा व समरसता कायम रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज के हर वर्ग को एक सूत्र में पिरोना और बाबासाहब के समतामूलक समाज के सपने को साकार करना है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, समाजसेवी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369