Jan Mudde

No.1 news portal of India

रामपुर के अरबी मदरसे में सालाना जलसे के दौरान देश प्रदेश की खुशहालीऔर अमन-सलामती की कराई गई दुआएँ।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की।मदरसा मिसबाहउल उलूम रामपुर में हुए सालाना जलसे में अतिथि के रूप में पहुंचे मौलाना हुसैन अहमद ने पवित्र कुरान की महानता का वर्णन करते हुए कहा कि इसकी महानता का अंदाजा इसे पढ़ कर ही लगाया जा सकता है,जब तक हम कुरान को समझ के साथ नहीं पढ़ेंगे,हम अल्लाह और उसके रसूल के संदेश को नहीं समझ सकते।कुरान धर्म और दुनिया के लिए और समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह से मार्गदर्शन करता है।।उन्होंने कहा कि कुरान एकमात्र आसमानी किताब है,जिसके अक्षरों को आज तक तोड़ा मरोड़ा नहीं गया,क्योंकि अल्लाह ने खुद इसके संरक्षण की जिम्मेदारी ली है और यह पूरी तरह से अल्लाह की भाषा में है।उन्होंने कहा कि कुरान के धीरे-धीरे उतरने का कारण यह है कि इसके बाद आसमान से कोई दूसरी किताब नहीं उतरेगी और ना ही कयामत की सुबह तक कोई रसूल आएगा।उन्होंने कहा कि केवल पवित्र कुरान की शिक्षाओं पर चलकर ही हम दीन और दुनिया में कामयाबी हासिल कर सकते हैं। इस मौक़े पर मौलाना आसिफ महमूद ने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही खुशी के बात है की हमारे मदरसे और हमारे पेश इमाम की कोशिशों से यहां कुरान के पाठ और मतलब का सिलसिला वर्षों से चल रहा है,जिससे हमारी कौम के बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज केवल कुरान शरीफ की शिक्षाओं पर चलकर ही दुनिया में अमन और शांति लाई जा सकती है।मौलाना मुनीरूद्दीन ने जलसे के के बाद अमनो-सलामती मुल्क और कौम की तरक्की की विशेष दुआ कराई।इस मौके पर मौलाना मुशर्रफ अली,मौलाना अब्दुर रहीम,मौलाना शौकीन अहमद,मौलवी नसीम अहमद,हाजी असलम,सभासद जीशान अली,समाजसेवी मोहम्मद अखलाक,जाहिद हसन,मोहम्मद साजिद,डॉक्टर अफजल, डॉक्टर मोहम्मद मोहसिन और मोहम्मद तहसीन आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।इस दौरान मदरसे में कलाम पूरा वाले हाफिज ए कुरान बच्चों को पगड़ी पहना कर सम्मानित भी किया गया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369