आरिफ़ नियाज़ी।
भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा रुड़की द्वारा अपने स्थायी सेवा प्रकल्प ‘सरल कन्या विवाह’ के अंतर्गत खंजरपुर, रुड़की निवासी विजय कुमार की सुपुत्री निशू कुमारी के विवाह में सहयोग प्रदान किया गया।
भारत विकास परिषद की अविरल गंगा शाखा प्रत्येक वर्ष जरूरतमंद परिवार की कन्या के विवाह में सहयोग कर इस पुनीत परंपरा को आगे बढ़ाती आ रही है। इसी क्रम में शाखा के सदस्यों ने कन्या के विवाह में बढ़-चढ़कर सहयोग किया तथा उसे नए जीवन की शुरुआत के लिए गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट किया।
शाखा की ओर से अलमारी, गद्दे, रजाई, चादर, पंखा, सिलाई मशीन, कानों की बालियां, पायल, बिछिया, सूट, साड़ी, मिक्सी, गैस बर्नर, कुकर सहित दैनिक उपयोग की अनेक आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गईं, ताकि कन्या अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत सुख-सुविधा और आत्मसम्मान के साथ कर सके।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष रीति वर्मा ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग करना केवल सेवा कार्य नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी भी है। भारत विकास परिषद का उद्देश्य सेवा, सहयोग और समर्पण की भावना से समाज के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है।
कार्यक्रम में सत्येंद्र मित्तल, नीता मित्तल, रीति वर्मा, सुगंध जैन, नीलम मधोक, नीलम शर्मा, नीरज मित्तल, अनुपमा मित्तल, प्रदीप जी, सीमा वधावन, संजय कालरा, शैलेंद्र माहेश्वरी, पूनम माहेश्वरी, विमलेश गिरी, राधेश्याम गुप्ता एवं रमा गुप्ता उपस्थित रहे।
शाखा के सभी सदस्यों ने नवविवाहित जोड़े को सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं।




More Stories
रूड़की ब्लॉक में पशु चिकित्सक का सराहनीय कार्य, झोलाछाप की दवा से गंभीर हुए बकरे की डेढ़ घंटे के ऑपरेशन के बाद बचाई जान।
खानपुर और लक्सर के लोगों को मिली नई उम्मीद,हरिद्वार से वाया लक्सर-खानपुर दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग तेज, ठाकुर संजय सिंह आए आगे।
अजमेर शरीफ से बुलंदपुरी साहिब तक पहुंचा ख्वाजा गरीब नवाज का मोहब्बत का पैगाम, 8वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए हाजी सैयद सलमान चिश्ती।