Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की जिले की यूकेडी कार्यकारिणी के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू, आनंद राज पनियाला का नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
उत्तराखंड क्रांति दल की जिला रुड़की इकाई की जिला कार्यकारिणी के पुनर्गठन के उद्देश्य से आज न्यू नेहरू नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।उत्तराखंड क्रांति दल ने भी चुनावी रणभेरी फूंकते हुए बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
बैठक में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पर्यवेक्षक कुंवर प्रताप का यूकेडी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा ज़ोरदार फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान जिला संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनहित के मुद्दों पर प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक कुंवर प्रताप द्वारा सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहमति से आनंद राज पनियाला का नाम जिला अध्यक्ष, रुड़की के पद के लिए प्रस्तावित किया गया।यूकेडी के वरिष्ठ नेता कुंवर प्रताप सिंह ने दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी एक बड़ी ताकत के रूप में सामने आएगी और प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्राथमिक लक्ष्य गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को खड़ा करना है, जिससे आने वाले समय में यूकेडी नई ऊर्जा और मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।खानपुर विधानसभा की भावी प्रत्याशी ऋतु कंडियाल नें कहा कि यूकेडी को समाज के हर वर्ग और समुदाय का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह गांव-गांव और गली-मोहल्लों तक पहुंचकर पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जनता दोनों दलों की नीतियों से त्रस्त हो चुकी है, आगामी चुनाव में जनता इन्हें करारा जवाब देगी और यूकेडी जीत की नई इबारत लिखेगी।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती प्रदान करने, आपसी समन्वय बढ़ाने तथा उत्तराखंड के जनहित एवं क्षेत्रीय अस्मिता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प लिया।
बैठक में श्रीमती शकुंतला सती, संजीव वाल्मीकि, रीतू कंडियाल, नितिन सैनी, सुरेश कुकरेती, दिनेश धीमान, शिव कुमार कश्यप, प्रदीप धीमान, सतेंद्र शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अनस, आर्यन शर्मा, श्रीमती बीना शाह, मैरी शाह, देव शर्मा, महबूब अली, सतीश कुमार, चौधरी राजबीर सिंह, दीपक शर्मा, अभिषेक वर्मा. सूरज राम, मेघराज सैनी, अंकित चरनिया, लाल चाँद कश्यप, आदित्य शिवम्, आरिफ, आनंद वर्मा, संतोष चौहान आदि मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369