Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर के कई अस्पतालों पर एसीएमओ का छापा, ओटी सील; संचालकों को दिया अल्टीमेटम।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।

रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में आज स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध और मानकों के विपरीत चल रहे अस्पतालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया। हरिद्वार के अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुंवर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलौर के कई निजी अस्पतालों में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई से क्षेत्र के अस्पताल संचालकों में हड़कंप मच गया।
​निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य विभाग को कई गंभीर अनियमितताएं देखने को मिलीं। अधिकतर अस्पतालों के बाहर जिन विशेषज्ञ डॉक्टरों के नाम बोर्ड पर लिखे गए थे, जांच के समय उनमें से कोई भी डॉक्टर मौके पर मौजूद नहीं मिला। नियमों की अनदेखी और मानकों को पूरा न करने पर एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने सख्त रुख अपनाते हुए कई अस्पतालों के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। साथ ही, अस्पताल संचालकों को व्यवस्थाएं सुधारने और नियमों का पालन करने का कड़ा अल्टीमेटम भी जारी किया गया।
​मीडिया से बातचीत करते हुए एसीएमओ डॉ. रमेश कुंवर ने बताया कि विभाग को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही हैं कि कई अस्पतालों के बोर्ड पर ऐसे डॉक्टरों के नाम दर्ज हैं, जो काफी दूर रहते हैं और नियमित रूप से अस्पताल में सेवाएं नहीं देते। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों की जान के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की फर्जीवाड़े वाली कार्यप्रणाली पर जल्द ही कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।स्वास्थ्य विभाग का यह औचक निरीक्षण अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

​

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369