आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की से नैनीताल के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू होने के बाद अब खानपुर, लक्सर और हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की उम्मीदें भी परवान चढ़ने लगी हैं। स्थानीय निवासियों को उम्मीद है कि जल्द ही हरिद्वार से दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसों का संचालन लक्सर और खानपुर के रास्ते भी शुरू होगा, जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं और दैनिक यात्रियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
क्षेत्रीय जनता की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को प्रमुखता से उठाते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात कर उन्हें एक मांग पत्र सौंपा है ।
ठाकुर संजय सिंह ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर और खानपुर विधानसभा क्षेत्रों की कुल आबादी 35 लाख से अधिक है। इन क्षेत्रों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं, व्यापारी और नौकरीपेशा लोग शिक्षा, रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में पुरकाजी, मुजफ्फरनगर, मेरठ और दिल्ली जैसे बड़े शहरों की ओर यात्रा करते हैं। सीधी रोडवेज बस सेवा न होने के कारण लोगों को निजी वाहनों या महंगे साधनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने मांग की कि जिस तरह नैनीताल के लिए नई बस सेवा शुरू की गई है, उसी तर्ज पर हरिद्वार से वाया हरिद्वार ग्रामीण, लक्सर और खानपुर होते हुए दिल्ली के लिए भी रोडवेज बस सेवा शुरू की जाए।इस अवसर पर ठाकुर संजय सिंह ने विश्वास जताया कि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा इस जनहित के मुद्दे पर गंभीरता से विचार करेंगे और जल्द ही इस रूट पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। ऐसे में क्षेत्र की इस महत्वपूर्ण मांग को भी सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी।
गौरतलब है कि पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह पिछले लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों को बेहतर परिवहन सुविधा से जोड़ने के लिए प्रयासरत हैं और लगातार इस मुद्दे को शासन-प्रशासन के समक्ष उठाते रहे हैं।




More Stories
अजमेर शरीफ से बुलंदपुरी साहिब तक पहुंचा ख्वाजा गरीब नवाज का मोहब्बत का पैगाम, 8वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल हुए हाजी सैयद सलमान चिश्ती।
मंगलौर के कई अस्पतालों पर एसीएमओ का छापा, ओटी सील; संचालकों को दिया अल्टीमेटम।
रुड़की जिले की यूकेडी कार्यकारिणी के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू, आनंद राज पनियाला का नाम जिला अध्यक्ष पद के लिए सबसे आगे।