Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में फिर बेनकाब हुआ देह व्यापार का गोरखधंधा, पुलिस ने होटल पर मारा छापा, होमगार्ड समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।
शिक्षा नगरी के रूप में पहचाने जाने वाले रुड़की शहर में देह व्यापार का अवैध धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। विशेष रूप से रोडवेज बस स्टैंड और उसके आसपास के इलाके इन अनैतिक गतिविधियों का केंद्र बने हुए हैं। इसी कड़ी में सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल पर छापा मारा और मौके से तीन महिलाओं समेत एक होमगार्ड को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया है।
​स्थानीय लोगों के अनुसार,रूड़की रोडवेज बस स्टैंड से लेकर शताब्दी द्वार तक के क्षेत्र में हर दिन सुबह सवेरे से ही संदिग्ध महिलाओं की आवाजाही शुरू हो जाती है। ये महिलाएं राहगीरों और यात्रियों को अपने जाल में फंसाने के लिए ग्राहकों की तलाश करती रहती हैं। इस पूरे नेटवर्क में कुछ स्थानीय ई-रिक्शा चालकों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जो ग्राहकों को इन महिलाओं तक पहुंचाने और सुरक्षित ठिकानों (होटलों) तक ले जाने में मदद करते हैं।
आज देर शाम सूचना के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस की टीम ने आज बस स्टैंड के समीप स्थित एक होटल में दबिश दी। अचानक हुई इस छापेमारी से होटल में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और उनके साथ मौजूद एक होमगार्ड जवान को हिरासत में ले लिया। पुलिस सभी आरोपियों को लेकर सिविल लाइन कोतवाली पहुंची, जहां पूछताछ के बाद उनके खिलाफ अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
​गौरतलब है कि सिविल लाइन पुलिस द्वारा इस क्षेत्र में देह व्यापार के खिलाफ पहले भी कई बार अभियान चलाकर महिलाओं और दलालों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि, जमानत पर बाहर आने के बाद ये लोग फिर से इसी धंधे में सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस का खौफ ना होने के कारण शहर का माहौल खराब हो रहा है, जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से इस पूरे सिंडिकेट, होटल संचालकों और इसमें शामिल ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ सख्त और स्थायी कार्रवाई की मांग की है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369