Jan Mudde

No.1 news portal of India

खानपुर विधानसभा में 2027 चुनाव की सरगर्मियां तेज, भाजपा में टिकट के लिए ठाकुर संजय सिंह की सक्रियता बढ़ी।

Spread the love

​आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड में आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकट के दावेदारों की हलचल तेज हो गई है। हरिद्वार जिले की चर्चित खानपुर विधानसभा सीट पर भी इस बार चुनावी मुकाबला दिलचस्प होने के आसार हैं। सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी में इस बार टिकट के दावेदारों की लंबी फेहरिस्त नजर आ रही है, जिसमें भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह का नाम भी प्रमुखता से चर्चा में है।
दरअसल वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह 2016-17 से ही खानपुर विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उनका कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से क्षेत्र के गांव-गांव और गली-मोहल्लों में जाकर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी हाईकमान के समक्ष अपनी मजबूत दावेदारी पेश करते हुए विश्वास जताया है कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है, तो वह क्षेत्र के विकास को नई गति देने का कार्य करेंगे।ठाकुर संजय सिंह और उनके समर्थकों का मानना है कि राजनीति के माध्यम से बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता रही है। अपने जनसंपर्क अभियानों के दौरान उन्होंने विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया है। उनके अनुसार, क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में आवश्यक संसाधन और मदद पहुंचाने के साथ-साथ आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई है।
ठाकुर संजय सिंह का कहना है कि वे लंबे समय से एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भाजपा संगठन को मजबूत करने का काम कर रहे हैं और क्षेत्र की जनता भी उनके कार्यों से भली-भांति परिचित है। हालांकि, खानपुर विधानसभा सीट पर अन्य कई दावेदार भी अपनी-अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं।
​राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि क्षेत्र में किसी भी नेता द्वारा किया गया निरंतर जनसंपर्क अंततः पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में सहायक होता है। फिलहाल, 2027 के चुनावी रण में भाजपा शीर्ष नेतृत्व किस चेहरे पर भरोसा जताता है और किसे खानपुर का टिकट मिलता है, यह आने वाला समय ही तय करेगा लेकिन इतना ज़रूर है की अगर ठाकुर संजय सिंह क़ो पार्टी मौका देती है तो वह एक नई इबारत लिखने का काम करेंगे

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369