Jan Mudde

No.1 news portal of India

भगवानपुर में भाजपा नेता नीटू कुमार मंडावर की मजबूत दावेदारी, बोले- मौका मिला तो पूरी ताकत से लड़ेंगे चुनाव।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।

उत्तराखंड में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भगवानपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अंदर टिकट की दावेदारी को लेकर सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जुगेंद्र सिंह ने अपने भाई एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नीटू मंडावर के समर्थन में खुलकर अपनी बात रखते हुए पार्टी हाईकमान से उन्हें विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाए जाने की माँग की है।

जुगेंद्र सिंह ने कहा कि नीटू कुमार मंडावर लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के संगठन में सक्रिय रहकर कार्य कर रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए उन्हें चुनाव लड़ने का मौका मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा हाईकमान नीटू कुमार मंडावर को भगवानपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाता है तो वह पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेंगे और जीत दर्ज करेंगे।

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना चाहिए। चुनाव के दौरान व्यक्तिगत मतभेदों को किनारे रखकर संगठन और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के समर्थन में पूरी ताकत लगानी होगी। उनका कहना है कि भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा को मजबूत करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

गौरतलब है कि वरिष्ठ भाजपा नेता नीटू कुमार मंडावर पहले ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए भगवानपुर सीट से अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। उन्होंने कहा था कि वह लंबे समय से पार्टी संगठन के साथ जुड़कर जनता के बीच काम कर रहे हैं। यदि पार्टी उन्हें टिकट देती है तो वह 10 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज कर सीट भाजपा की झोली में डालने का प्रयास करेंगे।

जुगेंद्र सिंह द्वारा नीटू कुमार मंडावर के समर्थन में खुलकर पैरवी किए जाने के बाद भगवानपुर विधानसभा सीट पर भाजपा की टिकट को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब पार्टी हाईकमान के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी हैं कि आगामी चुनाव में भगवानपुर से किसे प्रत्याशी बनाया जाता है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369