आरिफ़ नियाज़ी।
मगलोर स्थित दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अपनी मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। इस रंगारंग कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव और उमंग का माहौल रहा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षा निदेशक विनोद प्रसाद सिमल्टी उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में बी एस आई ग्रुप के चेयरमैन सौरभ भूषण शर्मा ने शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, स्वागत गीत, देशभक्ति गीत, लोक नृत्य और लघु नाटिका जैसे रंगारंग अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, जिसे दर्शकों की खूब सराहना मिली।इस दौरान
शिक्षा निदेशक विनोद सिमल्टी ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्हीने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरंतर परिश्रम करने और अपने क्षेत्र व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि सौरभ भूषण शर्मा ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं।उन्होंने कहा कि दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज ने बेहद कम समय में ही शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जो कि विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति, लोक नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने खूब सराहा।
कॉलेज के चेयरमैन मनोज शर्मा ने अतिथियों को बुके देकर व शोल ओढाकर, स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।
मनोज शर्मा नें कहा की कॉलेज में छात्र छात्राओं पर पढ़ाई के साथ साथ कल्चर कार्यक्रम क़ो लेकर भी खासा ध्यान दिया जाता है और उनपर कड़ी मेहनत की जाती है उन्होंने कहा की दुर्गा मॉडर्न स्कूल नें बेहद कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किये है कॉलेज प्रबंधन लगातार छात्र छात्राओं क़ो आगे बढ़ाने में लगा हुआ है इस दौरान डायट प्राचार्य मैराज अहमद,भाजपा नेता धुर्व गुप्ता आदि मौजूद रहे l
समारोह में कालेज संस्थापक धन प्रकाश शर्मा, प्रियोधा शर्मा, डायरेक्टर दीपा शर्मा, शरद शर्मा, भाजपा नेता ध्रुव गुप्ता, अमित कुमार पालीवाल,नरेद्र कुमार, शुभम सिंह, अनमोल सैनी, रुद्राक्ष शर्मा,उजैर अहमद, रफत बानो, सतीश शर्मा, अक्षय राठौर, रेशमा परवीन, अल्का शर्मा, अर्शी, शबीना, महिमा, सुमायला, इकरा ज़बी, सुमित कुमार, डुसना, अलीशा आदि मौजूद रहे।बोर्ड मेरिट टॉपर आरजू पुरुस्कृत
उत्तराखंड बोर्ड मेरिट में स्थान बनाने वाली इंटर की छात्रा आरजू को शिक्षा निदेशक सिमल्टी ने ट्राफी, प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।





More Stories
मुंबई के राजनेता एवं वालीवुड के डायरेक्टर हाजी शकील सैफी क़ो लौरेंस विश्नोई गैंग से मिली धमकी,चालीस करोड़ की फिरौती ना देने पर परिवार क़ो उड़ाने की दीं चेतावनी।
कुंवर बासित अली का बढेड़ी में जोरदार स्वागत,मुस्लिम समाज की उमड़ी भीड़, राव काले खाँ नें दिखाई ताकत।
नारसन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली का भव्य स्वागत, 2027 में फिर पूर्ण बहुमत से बनेगी धामी सरकार — कुंवर बासित अली।