आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की के रहीमपुर क्षेत्र में उस वक्त राजनीतिक व सामाजिक पारा चढ़ गया, जब ग्राम प्रधान मोहम्मद नदीम पर एक युवक के अपहरण और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया गया। इन आरोपों पर कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद नदीम ने देर शाम एक प्रेस वार्ता का अपने आवास पर आयोजन कर अपना पक्ष मजबूती से रखा और खुद पर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कुछ असामाजिक तत्व मीडिया के जरिए उनकी राजनीतिक और सामाजिक छवि को धूमिल करने की सुनियोजित साजिश रच रहे हैं।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नदीम ने कहा,की “मुझ पर लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह झूठे, बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं। मैंने ना तो किसी का अपहरण किया है और ना ही किसी के साथ मारपीट की है। पुलिस को मेरे खिलाफ पूरी तरह से फर्जी तहरीर दी गई है। इस झूठी खबर और आरोपों के कारण मुझे लगातार मीडिया कर्मियों और आम लोगों के फोन आ रहे हैं, जिससे मेरी प्रतिष्ठा को भारी ठेस पहुंची है।” नदीम ने स्पष्ट किया कि वह अब अपनी छवि खराब करने वालों को बख्शेंगे नहीं और उनके खिलाफ अदालत में मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नदीम ने उन लोगों के नामों का भी खुलासा किया जो उनके खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लाठरदेवा शेख निवासी
तसलीम पुत्र नाज़िम
जहांगीर पुत्र स्वर्गीय सलीम
शाहवेज़ पुत्र सलीम
फराद पुत्र सलीम
अमजद पुत्र सलीम
सादिक पुत्र सलीम
राज़िक पुत्र सलीम
ये सभी लोग मिलकर उनके खिलाफ लगातार उल्टे-सीधे और झूठे प्रपंच रच रहे हैं, ताकि उनकी बढ़ती लोकप्रियता और जनसेवा के कार्यों में बाधा पहुंचाई जा सके।
आरोपियों पर करारा हमला बोलते हुए नदीम ने उनकी आर्थिक स्थिति और गतिविधियों पर भी बड़े सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि जो परिवार कोरोना काल तक बेहद सामान्य मजदूरी करता था, वह आखिरकार इतने कम समय में कई करोड़ की अकूत संपत्ति का मालिक कैसे बन गया?
इसके साथ ही उन्होंने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए आरोप लगाया कि यह परिवार नशे के अवैध कारोबार में पूरी तरह लिप्त है। नदीम के अनुसार, “इनका नशे का नेटवर्क सिर्फ स्थानीय स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि मुंबई (महाराष्ट्र) तक फैला हुआ है। ये लोग अब उत्तराखंड की पवित्र देवभूमि में भी नशे के जाल को बढ़ा रहे हैं और मासूम युवाओं को नशे के दलदल में धकेलकर उनका भविष्य बर्बाद कर रहे हैं।”
नदीम ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उक्त सभी व्यक्तियों की संपत्ति, उनके आय के स्रोतों और उनके अंतरराज्यीय नशे के नेटवर्क की गहनता से जांच करनी चाहिए और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रेस वार्ता के दौरान नगर निगम पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद साहिल भी मौजूद रहे और उन्होंने भी ग्राम प्रधान नदीम के पक्ष का समर्थन करते हुए झूठे आरोपों की कड़े शब्दों में निंदा की।





More Stories
रूड़की लाइसेंसी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग करने वाले कांग्रेस नेता वैभव सैनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, असलहा जब्त, दीपावली पर फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर किया था वायरल, पत्नी भी वीडियो में आई थी नजर।
गौकशी की तैयारी कर रहा गौ तस्कर पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल,सिविल हॉस्पिटल में किया भर्ती।
कुंवर बसित अली के स्वागत कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में जुटे राव काले खा,बड़ी संख्या में जुटेंगे मुस्लिम