Jan Mudde

No.1 news portal of India

बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया उत्तराखंड स्थापना दिवस।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।

रुड़की। बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, रुड़की में उत्तराखंड स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा उत्तराखंड प्रदेश संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ सौरभ भूषण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर संस्थान के सचिव चंद्र भूषण शर्मा ने सभी को उत्तराखंड स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि* उत्तराखंड राज्य का निर्माण लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान का परिणाम है। हमें अपने राज्य की संस्कृति, परंपराओं, प्राकृतिक धरोहर एवं गौरवशाली इतिहास पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास में युवाओं एवं शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ अपने सामाजिक एवं राष्ट्रीय दायित्वों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए।संस्थान के कोषाध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश संयोजक, व्यावसायिक प्रकोष्ठ सौरभ भूषण शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड केवल एक राज्य नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, आस्था, वीरता और गौरव की पहचान है। उन्होंने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनमें सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।इस दौरान डीन ऑफ एकेडमिक्स दिवाकर जैन ने कहा कि किसी भी राज्य की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी होती है। उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा, परिश्रम एवं आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं। आवश्यकता है कि उन्हें उचित शिक्षा, मार्गदर्शन एवं अवसर प्रदान किए जाएं, जिससे वे प्रदेश और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें।
विभागाध्यक्ष शाहज़ेब आलम ने कहा कि उत्तराखंड की पहचान यहां की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, आध्यात्मिक महत्व एवं वीरता की गौरवशाली परंपरा से है। स्थापना दिवस हमें उन सभी आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से उत्तराखंड एक अलग राज्य के रूप में स्थापित हुआ। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से अपने राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं का सम्मान करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। सभी ने उत्तराखंड की एकता, अखंडता, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का समापन उत्तराखंड की गौरवशाली संस्कृति एवं राज्य के विकास में योगदान देने के संकल्प के साथ हुआ।
इस अवसर पर सुधीर सैनी, जितेंद्र कुमार ,शाहरुख ,विकट सिंह, एमडी जहांगीर, शाहीन ,अक्षय कुमार ,आयुषी, सोनी, मोईन, प्रदीप शर्मा,आमिर आदि अध्यापक अध्यापिका उपस्थित रहेl

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369