Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा में पहुँची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’,हरक सिंह रावत ने भाजपा सरकार पर बोला बड़ा हमला, उमड़ी भारी भीड़।

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी।

झबरेड़ा क्षेत्र में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार अभिनंदन किया। यात्रा में पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत का झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जात्ति ,पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी,विधायक फुरकान अहमद और स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
​न्याय यात्रा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पूरी तरह से युवा और महिला विरोधी है।​अंकिता भंडारी हत्याकांड का जिक्र करते हुए उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि जिस व्यक्ति पर अंकिता हत्याकांड के गंभीर आरोप हैं, उसे मोदी सरकार द्वारा राज्यपाल जैसे गरिमामई पद से सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड की बेटी को आज तक न्याय नहीं मिला है जबकि उसका परिवार न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है।
​हरक सिंह रावत ने कहा की सरकार एक तरफ विभागों का निजीकरण कर सरकारी नौकरियां छीन रही है, तो दूसरी तरफ लगातार हो रहे पेपर लीक से युवाओं का मनोबल टूट रहा है। उन्होंने कहा की पिछले साढ़े नौ वर्षों में उत्तराखंड में 10 से अधिक पेपर लीक हो चुके हैं, जिससे निराश होकर छात्र आत्महत्या तक करने को मजबूर हैं।
​हरक सिंह नें कहा की अंकिता के परिजन इंसाफ और आरोपी को राज्यपाल के पद से हटाने की मांग को लेकर जब दिल्ली में धरने पर बैठे, तो पुलिस ने उन्हें जबरन उठा लिया। ऐसे मुश्किल वक्त में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रात ढाई बजे तक पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहे और कांग्रेस पार्टी हर कदम पर उनके साथ है।
झबरेड़ा ​विधायक वीरेंद्र जाति ने अपने संबोधन में विश्वास जताते हुए कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नीतियों से त्रस्त आ चुकी है। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनना तय है और भाजपा को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।इस दौरान
​पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की इस न्याय यात्रा को लेकर प्रदेश की जनता में भारी उत्साह का माहौल है। इस बार उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन होना निश्चित है।​इस अवसर पर कांग्रेस नेता वीरेंद्र रावत, कलियर विधायक फुरकान अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे,

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369