आरिफ नियाज़ी।
ऊर्जा निगम और विजिलेंस की बिजली चोरी पर कार्रवाई लगातार जारी है। आज दोनों सयुंक्त टीमों को धनोरी क्षेत्र के अन्नेकी, राजपुर, और बढ़ेडी राजपुतान में बिजली चोरी में बड़ी सफलता हाथ लगी है। तीनों गांव से तीस से अधिक मामले सामने आए हैं। हालांकि विजिलेंस और ऊर्जा निगम की टीम की कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में दिनभर हड़कंप मचा रहा ग्रामीण विजिलेंस को देख अपने चोरी के केबल और कटिया आनन फानन में उतारते नज़र आएं। इस बाबत एस डी ओ धनौरी अश्वनी कुमार का कहना है कि उपभोक्ताओं से लगातार बिजली चोरी ना करने की अपील की गई है लेकिन उसके बावजूद भी उपभोक्ता बड़ी संख्या में बिजली चोरी करने से बाज़ नहीं आ रहे हैं अब ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माने और केस दर्ज भी किया जाएगा । इस मौके पर एस डी ओ पंकज गौतम, एस डी ओ मोहम्मद उस्मान, ए ई विजिलेंस धनंजय सिंह, विकास कुमार, अजय सेमवाल, इंस्पेक्टर सरिता शाह, मारुत शाह, एस आई संजीव त्यागी, जे ई प्रशांत सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की विकासखंड सभागार में आयोजित हुआ चार साल बेमिसाल कार्यक्रम,क्षेत्र पंचायत सदस्यों का बढ़ा सम्मान, धामी सरकार की हुई जमकर तारीफ।
रुड़की के लंढौरा के पास बड़ा सड़क हादसा, एक आठ साल के बच्चे समेत तीन की मौत, दस से अधिक घायल, घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल।
माधोपुर में 12 सितंबर को हुए विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में, पुलिस अधिकारियों से की पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग