Jan Mudde

No.1 news portal of India

माधोपुर में 12 सितंबर को हुए विवाद का मामला एक बार फिर चर्चा में, पुलिस अधिकारियों से की पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माधोपुर में 12 सितंबर को हुए विवाद का मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया है। एक पक्ष ने पत्रकार वार्ता कर दूसरे पक्ष पर मारपीट, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने, बाइक क्षतिग्रस्त करने तथा फायरिंग करने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

माधोपुर गांव निवासी डेयरी स्वामी अब्दुल अजीज का आरोप है कि वह डेयरी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान विपक्षी पक्ष के उवेश और सुहेब ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए देख लेने की धमकी दी। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही कई लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उनके घर पहुंचे और उनके तथा उनके बेटे के साथ जमकर मारपीट की। उन्होंने बताया कि घटना में वह, उनका बेटा और भतीजे घायल हुए, और उनकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।अब्दुल अजीज के मुताबिक आरोपियों द्वारा फायरिंग भी की गई। उनका कहना है कि घटना से संबंधित सभी मौके की वीडियो और फोटो उनके पास मौजूद हैं, जिन्हें पुलिस के समक्ष साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया गया है।
वहीं, मोहम्मद असगर ने पुरानी रंजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद भी परिवार के सदस्यों के साथ अभद्रता और धमकी दी जा रही है। इससे परिवार दहशत में है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369