आरिफ नियाज़ी।
आर्यव्रत मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, देशरक्षक मोड़, कनखल, हरिद्वार में आज आर्यव्रत ब्लड बैंक का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष पंचायती अखाड़ा निरंजनी एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट, रविंद्र पुरी जी महाराज और सी एम ओ हरिद्वार डॉ आर के सिंह भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने रक्तदान के प्रति जागरूकता पर बल देते हुए कहा, “मानव जीवन की रक्षा के लिए रक्तदान से बढ़कर कोई दूसरी सेवा या पुण्य कार्य नहीं हो सकता। रक्तदान वास्तव में महादान है, जिसके लिए समाज के हर वर्ग और युवाओं को बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए।”
वहीं अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पूरी महाराज ने आर्यव्रत मल्टीहॉस्पिटल की चिकित्सीय सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल के योग्य डॉक्टर एवं स्टाफ निरंतर मरीजों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि रक्तदान करने से न केवल व्यक्ति स्वयं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहता है, बल्कि उसके द्वारा दान किया गया रक्त किसी असहाय व जरूरतमंद मरीज को नई जिंदगी प्रदान करता है। इस अवसर पर यतीश्वरानंद पूर्व विधायक हरिद्वार ग्रामीण, एवं पूर्व मंत्री , आदेश चौहान, वर्तमान विधायक रानीपुर, उज्ज्वल पंडित जी, अध्यक्ष, गंगा महासभा। आशुतोष शर्मा , अध्यक्ष, भाजपा कार्यकारिणी। लव शर्मा , भाजपा कार्यकारिणी। श्रीमती किरण जैसल जी, मेयर, हरिद्वार, समाजसेवी विशाल गर्ग एवं सौरभ गांधी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चिकित्सा क्षेत्र से डॉ. अखिलेश सिंह, डॉ. सुचित्रा सिंह, डॉ. नीलिमा सेहनी, डॉ. नितिन सेहनी एवं डॉ. मधुलिका सहित अनेक चिकित्सक उपस्थित रहे। साथ ही अस्पताल के स्टाफ एवं सहयोगी टीम के सदस्य आशुतोष , अभिनाश चौहान, अमित, सुमित एवं उज्ज्वल गुलिया भी उपस्थित रहे। रक्तदान शिविर में लगभग 30 से 35 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, और सभी रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्रों का वितरण रविंद्र पुरी महाराज द्वारा किया गया। अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आर्यव्रत ब्लड बैंक की स्थापना का उद्देश्य हरिद्वार एवं आसपास के क्षेत्र के मरीजों को आवश्यकता के समय सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में उपस्थित सी एम ओ डॉ आर के सिंह द्वारा रक्तदान दाताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।सभी गणमान्य अतिथियों, चिकित्सकों, रक्तदाताओं एवं सहयोगियों का आर्यव्रत मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल प्रबंधन द्वारा हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।





More Stories
भक्ति और उल्लास से सराबोर हुआ रुड़की शहर ,श्री राधा रानी की भव्य शोभायात्रा निकली।
24 सितंबर को रुड़की में जुटेगा देशभर के शीर्ष साधु-संतों और दिग्गजों का महासमागम।
सिविल लाइन श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर में पाँच दिवसीय गणेश उत्सव का भव्य समापन,नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं ने किए दर्शन