Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड भाषा संस्थान प्रतियोगिता राजकीय जूनियर हाई स्कूल सरठेड़ी शाहजहांपुर के चार छात्रों ने जमाया प्रथम स्थान पर कब्जा, मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​उत्तराखंड भाषा संस्थान, देहरादून द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय स्वरचित कविता एवं लेख प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाई स्कूल सरठेड़ी शाहजहांपुर, ब्लॉक भगवानपुर के विद्यार्थियों ने अभूतपूर्व सफलता हासिल कर अपने विद्यालय और जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।
​मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक/प्राथमिक) एवं उप शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में विद्यालय के चार छात्रों ने इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया था। उत्तराखंड के सभी 13 जिलों के प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद, इस विद्यालय के चारों छात्रों ने अपनी-अपनी विधाओं में पहला स्थान (प्रथम पुरस्कार) प्राप्त कर शत-प्रतिशत सफलता का परचम लहराया।
​गौरवान्वित करने वाली कक्षा आठ की छात्राओं में प्रथम स्थान पाने वालों में ​जानवी,​सिदरा बानो
​उजमा,​असमा परवीन शामिल हैं​हिंदी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय में आयोजित विशेष सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री तथा भाषा मंत्री खजान दास द्वारा विजयी छात्राओं को व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया गया।
​पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई ​नकद धनराशि के रूप मे प्रति छात्र सात हज़ार के अलावा
​बैग, डायरी, आधिकारिक प्रमाण पत्र एवं मेमोरेंडम स्मृति चिह्न प्रदान किया गया,
। हालांकि इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे विद्यालय परिवार के शिक्षकों का अथक प्रयास और कुशल नेतृत्व रहा।खास तौर पर राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत सहायक अध्यापक हैदर जमा खान के अथक प्रयासों और मार्गदर्शन के बदौलत ही बच्चे इस राज्य स्तरीय मंच पर यह मुकाम हासिल कर सके।
​कार्यक्रम में विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक कुंवर पाल तथा सहायक अध्यापक , हैदर जमा खान, बच्चों के साथ उपस्थित रहे।
​विशेष सहयोग के रूप में विद्यालय के सहायक अध्यापक रिजवान अली, एवं श्रीमती शोभा कंडारी का भी इस तैयारी में विशेष योगदान रहा।​इस शानदार उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों, विद्यालय परिवार तथा स्थानीय ग्रामीणों ने सभी विजेता छात्राओं और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369