Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की हाइवे पर रिमझीम होटल के सामने ढ़डेड़ी के पास गन्ने के खेत से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,नहीं हो सकी पहचान।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की सिविल लाईन क्षेत्र के अंतर्गत रिमझीम होटल के सामने डण्डेरी गाँव के सर्विस रोड के पास हरपाल पुत्र शम्भू निवासी ढण्डेरी ख्वाजी गीपुर में ज्वार (चैरी) के खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति (हिन्दु) का शव मिलने से सनसनी फेल गई।मर्तक क़ी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है वहीं सुचना मिलते ही मौक़े पर पहुंची पुलिस नें शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल पुलिस शिनाख्त कराने में लगी है।मृतक क़ी उम्र लगभग 55 या 60 वर्ष बताई जा रही है। काफी प्रयासो के बाद भी शव की शिनाख्त नही हो पायी है। शव को शिनाख्त हेतू शव को सरकारी अस्पताल रुडकी की मोर्चरी में रखवाया गया है। यदि किसी सज्जन को उक्त व्यक्ति के बारे में कोई जानकारी हो तो कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को निम्न फोन नंबर्स पर सूचित करने का कष्ट करें।
*हुलिया मृतक* = उम्र करीब 55-60 वर्ष, कद करीब 5 फुट 6 इंच, दोहरा जिस्म, बाल सफेद, रंग गोरा, शरीर पर सफेद रंग की शर्ट हाफ बाजू, सफेद सेण्डो बनियान, काला सफेद चैकदार नेकर, सलेटी रंग की पेन्ट, पेन्ट मे काली बेल्ट पहने है।

प्रभारी निरीक्षक
कोतवाली रुड़की
जनपद हरिद्वार
9411112831,

नरेंद्र सिंह
अपार उपनिरीक्षक
कोतवाली रुड़की
जनपद हरिद्वार
8192821000

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369