आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ के मुबारक अवसर पर औन फाउंडेशन की ओर से आयोजित जश्न-ए-खैरुल वरा कार्यक्रम के अंतर्गत तीसरे कार्यक्रम के रूप में फ्रूट डिस्ट्रीब्यूशन अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनकी खैरियत और जल्द सेहतयाबी की दुआ की गई।
अभियान की शुरुआत शहर के प्रमुख सरकारी सिविल अस्पताल, रुड़की से की गई। इसके बाद भटनागर हॉस्पिटल, गणेशपुर, ऋषि अस्पताल, गणेशपुर, मैडविन हॉस्पिटल, लुंबा हॉस्पिटल, नवजीवन अस्पताल सहित शहर के विभिन्न अस्पतालों में पहुंचकर मरीजों को फल के पैकेट वितरित किए गए।
प्रत्येक पैकेट में केला, सेब और मौसमी शामिल थे। संस्था के सदस्यों ने अस्पतालों में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों तक फल पहुंचाए और इस सेवा के माध्यम से इंसानियत, हमदर्दी और मोहब्बत का पैगाम दिया।
इस अवसर पर औन फाउंडेशन के प्रेसिडेंट कुंवर शाहिद ने कहा कि माह-ए-रबी-उल-अव्वल बेहद मुबारक महीना है, क्योंकि इसी मुबारक महीने में पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मोहम्मद ﷺ की विलादत हुई। उनकी आमद की खुशी में इन मुबारक दिनों को मोहब्बत, अकीदत और ख़िदमत के जज़्बे के साथ मनाया जाता है। इसी सिलसिले में औन फाउंडेशन द्वारा जश्न-ए-खैरुल वरा के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित करने का मकसद सिर्फ फल बांटना नहीं, बल्कि मुश्किल दौर से गुजर रहे लोगों के साथ हमदर्दी, इंसानियत और मोहब्बत का इज़हार करना है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में भी औन फाउंडेशन की ओर से कई अन्य सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर मुमताज अब्बास नकवी, आसिफ अली उर्फ हैदर, आसिफ अली, बिलाल खान, मुनव्वर अली, मुनीर आलम, आरिफ अली, अनस गाजी, मोहम्मद शाहिद, साहिल खान, शहज़ाद अहमद और साकिब शहज़ाद सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
औन फाउंडेशन के सदस्यों ने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी ﷺ का असल पैगाम मोहब्बत, रहमत, इंसानियत और ख़िदमत है, और संस्था इसी भावना के साथ समाज के अलग-अलग वर्गों तक सेवा का पैगाम पहुंचाने का प्रयास कर रही है।





More Stories
मंगलौर गुड़ मंडी में श्रमिकों को सरकार का लाभ,700 श्रमिकों को बांटी गई सुरक्षा व शिक्षण किट।
कलियर से कांग्रेस विधायक हाजी फुरकान अहमद एस आई आर को लेकर जाएंगे सुप्रीम कोर्ट,रामपुर ग्रीन पार्क कॉलोनी में 29 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क का किया उद्घाटन।
मुख्यमंत्री की युवा रोजगार घोषणा को धरातल पर उतारने के लिए व्यापार प्रकोष्ठ ने उठाई प्रभावी पहल।