आरिफ नियाज़ी।
बिजली चोरी को लेकर विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की टीम लागातार छापेमारी कर रहे हैं आज भी ऊर्जा निगम और देहरादून से पहुंची विजिलेन्स की टीम ने पाड़ली और तांसीपुर गांव में बिजली चोरी के खिलाफ बड़ी कार्यवाई की जिसमें दोनों गांव में लगभग 15 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। आज की इस कार्यवाई से ग्रामीणों में दिनभर हड़कंप मचा रहा हालांकि पाड़ली गांव में ग्रामीणों द्वारा विजिलेन्स की इस कार्यवाई का कड़ा विरोध भी किया गया लेकिन इस दौरान विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की टीम ने अपनी कार्यवाई लगातार जारी रखी। वहीं इस बाबत ऊर्जा निगम के एस डी ओ मोहम्मद उस्मान ने कहा की बिजली चोरी के खिलाफ उनका अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा की वह बिना कनेक्शन के बिजली का प्रयोग ना करें तथा बिजली चोरी एक बड़ा अपराध हैं बिजली चोरी करने पर केस दर्ज किया जाएगा।
इस दौरान पाड़ली नगर पंचायत के चेयरमैन तौकीर ने ऊर्जा निगम के अधिकारियो से वार्ता कर ग्रामीणों को कुछ भी राहत दिलाई।
इस अवसर पर ऊर्जा निगम के जे ई सुनील कुमार, विजिलेन्स ए ई विकास कुमार, ए ई धनजय कुमार, इंस्पेक्टर सरिता शाह, मारूत शाह, विजिलेन्स उपनिरीक्षक सतर्कता संजीव त्यागी, जे ई अनिता काला, नेहा आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।