आरिफ नियाज़ी
रूड़की के सलेमपुर क्षेत्र के पास आत्मदीप सोशल वेलफेयर सोसायटी (रजिस्टर्ड) ने युवाओं और महिलाओं को व्यापार एवं स्वरोज़गार के लिए जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। इसी क्रम में सोसायटी द्वारा सलेमपुर और सफरपुर के बीच प्रस्तावित केंद्र के लिए पूरे विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस भूमि पूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और सोसायटी के सदस्य मौजूद रहे। सोसायटी का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं को अपने स्वयं के व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना है, ताकि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति बेरोज़गार न रहे और आत्मनिर्भर भारत की सोच को ज़मीनी स्तर पर साकार किया जा सके।
कार्यक्रम में आत्म दीप सोशल वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष इंजीनियर विजय पाल सिंह अपनी पत्नी इंजीनियर स्नेह लता सिंह के साथ उपस्थित रहे। उन्होंने सोसायटी के उद्देश्यों, भावी योजनाओं और व्यापारिक जागरूकता से जुड़ी गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भविष्य में प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और सहयोग के माध्यम से युवाओं व महिलाओं को स्वरोज़गार से जोड़ा जाएगा।
इस अवसर पर प्रताप सिंह, वीर सिंह, वरुण सिंह, के.एस. अंटास, वाई.पी. सिंह, सतीश कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार सैनी, ग्राम प्रधान पदम सिंह, श्रीमती शशी अंटाल, श्रीमती सविता, नीलम पंत, पराची नौटियाल सहित अनेक गणमान्य लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने सोसायटी की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के विकास और रोज़गार सृजन की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।