आरिफ नियाज़ी।
बाहदराबाद अवैध खनन के खिलाफ शांतरशाह पुलिस चौकी की सख्ती लगातार देखने को मिल रही है। इसी क्रम में पुलिस ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए रत्तमऊ नदी एवं एक अन्य नदी क्षेत्र से अवैध खनन करते हुए चार ट्रैक्टरों को मौक़े पर पकड़ लिया। सभी ट्रैक्टरों को कब्जे में लेकर शांतरशाह पुलिस चौकी लाया गया, जहां उन्हें विधिवत सीज कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को क्षेत्र में अवैध खनन की गतिविधियों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सुबह-सवेरे गश्त के दौरान नदी क्षेत्रों में दबिश दी, जहां खनन माफिया अवैध रूप से खनिज का दोहन कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान चार ट्रैक्टर अवैध खनन में लिप्त पाए गए।

इस संबंध में शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने दो टूक शब्दों में कहा कि अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्राकृतिक संसाधनों की लूट और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगी।
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं क्षेत्रवासियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अहम कदम बताया है।





More Stories
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी
होली पर्व को लेकर भगवानपुर थाने में शांति समिति की बैठक,एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने दिया सौहार्द और भाईचारे का संदेश
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक तोमर के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई समारोह,ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और आध्यात्मिक सोच के लिए हमेशा याद किए जाएंगे