आरिफ नियाज़ी।
अब राशन कार्ड धारकों क़ो ई के वाई सी कराये बिना राशन नहीं मिलेगा खाद्य पूर्ती विभाग ई के वाई सी क़ो लेकर बेहद गंभीर हो गया है। विभागीय अधिकारियो ने साफ कर दिया है की प्रतियेक राशन कार्ड धारक क़ो अब अपने पूरे परिवार का इ के वाई सी कराना बेहद अनिवार्य है जिसमें परिवार के मुखिया क़ो अपने सभी सदस्यों का उचित दर की दुकान पर बायोमैट्रिक करानी होंगी जिसे एक प्रकार का सत्यापन माना जा सकता है।

इस बाबत रूड़की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मदन सिंह रावत ने बताया की सभी कार्ड धारकों क़ो उचित दर की दुकान पर अपना आधार कार्ड ले जाकर ई के वाई सी करालें नहीं तो राशन कार्ड निरस्त भी किया जा सकता है। ई के वाई सी कराने की अंतिम तिथि तीस नवम्बर 2025 तक है इसके बाद ई के वाई सी नहीं होंगी और लाभार्थी राशन से वंचित रहने के अलावा उसका राशन कार्ड भी निरस्त किया जा सकता है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।