आरिफ नियाज़ी।
नैनीताल हाइकोर्ट के आदेश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी इप्सिता रावत ने पांच अरबी मदरसों की सील खोलने के आदेश जारी किये हैं जबकि तीन अरबी मदरसे ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक भी अपने शपथ पत्र नहीं जमा कराये है लेकिन अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में शपथ पत्र जमा करने पर उन मदरसों की सील को भी खोल दिया जाएगा!गौरतलब है की उत्तराखंड सरकार ने ऐसे अरबी मदरसों में सील लगाने के आदेश जारी किये थे जिन्हे मदरसा बोर्ड से मान्यता नहीं थी या जिनके पास कोई भी दास्तावेज़ नहीं थे ऐसे मदरसों पर तहसील प्रशासन ने सील लगाने का कार्य किया था जिससे मदरसा प्रबंधको में हड़कंप मच गया था! जिसके बाद कुछ अरबी मदरसा संचालकों ने हाइकोर्ट की शरण ली थी जहाँ से उन्हें कुछ राहत मिल पाई!हाइकोर्ट के आदेश पर ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने आठ अरबी मदरसों को खोलने के आदेश जारी किये है!आठ में से तीन अरबी मदरसे ऐसे है जो अभी तक भी अपना शपथ पत्र नहीं दे पाए थे।

अब जिलाधिकारी के आदेश पर आठ मदरसों को राहत मिली है जिनमें पढ़ाई फिर से शुरू हो जायेगी!सील खुलने वाले मदरसों में मदरसा दारुल उलूम साबरिया सत्तारिया रहमतपुर पीरान कलियर,मदरसा जामिया तालिमुल कुरान इस्लामिया मोहितपुर,मदरसा दारुल कुरान चानचक उत्तराखंड,मदरसा जामिया रज़विया फैज़ुल कुरान सलेमपुर महदूद बाहदराबाद, मदरसा कादरिया अहया उल उलूम के नाम शामिल है जबकि मदरसा जामिया महमूदिया दादू वाली मस्जिद लालबाड़ा मगलौर,मदरसा दारुल कुरान, मदरसा सिराजुल कुरान अरबिया रशीदिया सोसायटी की सील शपथ पत्र देने के बाद ही खोली जायेगी!





More Stories
देहरादून से हरिद्वार की ओर जा रही तेज़ रफ़्तार एक कार हाइवे पर पलटी, तीन घायल
इज़ईराल और ईरान युद्ध पर नगर निगम के पूर्व पार्षद संजीव शर्मा की भारत को सलाह
मंगलौर में ख़ामनेई की मौत पर ज़ोरदार प्रदर्शन,अमेरिका–इज़राइल के खिलाफ जताई कड़ी नाराज़गी