आरिफ नियाज़ी।
, प्रमुख समाजसेवी और वरिष्ठ भाजपा नेता चैरब जैन के चिकित्सा शिविर से गरीब लोगों को बड़ा लाभ मिल रहा है!रूड़की के मालवीय चौक पर चैरब जैन द्वारा एक विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में मरीज़ पहुंचे! चिकित्सा शिविर में जहाँ दन्त रोग , ह्र्दय रोग , त्वचा रोग, से जुड़े चिकित्सक पहुंचे तो वहीं अन्य तमाम बीमारियों के चिकित्सकों ने भी लोगों का चेकअप किया! कैम्प में हरिद्वार सी एम राजेश सिंह सोमवंशी ने भी पहुँचकर चेरभ जैन को मुबारक बाद दी और कहा कि इस तरह के केम्प लगाए जाने से गरीब लोगों को काफी लाभ मिलता है उन्होंने कहा इस तरह के कार्य मे और भी लोगों को आगे आना चाहिए और ऐसे कैम्प लगाए जाने चाहिए!वही चेरब जैन ने कहा कि वह काफी समय से निशुल्क कैम्प का आयोजन करते आ रहे है और आगे भी इसी तरह की सेवा करते रहेंगे साथ ही उन्होंने कहा की कैम्प में सभी को निशुल्क उपचार दिया जाता है! उन्होंने कहा की उनकी टीम पूरी तैयारी के साथ कैम्प आयोजित करती है जिसमें अनुशासन के साथ साथ मरीज़ों के स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान रहता है सभी डॉक्टर मरीज़ों का जांच के बाद बेहद तसल्ली बख्श तरीके से उपचार करते है!अब बिझोली में कैम्प लगाने की तैयारी रहेगी!





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।