Jan Mudde

No.1 news portal of India

ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप  पर उत्तर प्रदेश की टीम का कब्ज़ा, विजेता टीमों को किया गया सम्मानित।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ज्वालापुर इंटर कॉलेज के मैदान पर चल रही तीन दिवसीय ऑल इंडिया टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप  पर उत्तर प्रदेश की टीम का कब्ज़ा रहा। पुरुष वर्ग के फाइनल मैच  उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच खेला गया जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम ने जीत हासिल की जबकि उत्तराखंड की टीम उपविजेता रही। तीसरा स्थान तमिलनाडु की टीम को मिला।  महिला वर्ग का ख़िताब एक बार फिर यूपी के नाम रहा। तमिलनाडु की टीम दूसरे और ऑल इंडिया इंडस्ट्रीज़ बोर्ड की  टीम को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।सभी विजेता टीम  और मेधावी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए खेलों से मानसिक और बौद्धिक विकास होता है। देशराज कर्णवाल ने कहा की उत्तराखंड टेनिस बॉल क्रिकेट एसोसिएशन क्रिकेट खिलाड़ियों को समय समय पर आगे बढ़ाने का काम कर रही है ऐसी प्रतियोगिताओं से खिलाड़ियों में खेल के प्रति और अधिक प्रेम मिलता है। उन्होंने कहा की उत्तराखंड सरकार भी खेलों को लगातार बढ़ावा दे रही है यही कारण है की आज उत्तराखंड में भी अच्छे खिलाड़ी तैयार हो रहे हैँ। इस अवसर पर राज्य मंत्री शयामवीर सैनी ने कहा की उत्तराखंड सरकार खेलों को लेकर बेहद गंभीर है इसलिए खिलाड़ी खेलों में भी अपना कैरियर बना सकते हैँ। उन्होंने खिलाड़ियों से आह्वान करते हुए कहा की वह देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने के लिए आगे आएं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369