आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में प्रतिभा एवं प्रांतीय लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने जिले के सरकारी विद्यालयों दस करोड़ 72 लाख रुपए देने की घोषणा की। इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज में आर्ट और कॉमर्स की शिक्षा भी अब दी जाएगी इसी के साथ मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा के रहे चालीस लाख छात्र छात्राओं को सरकार लगातार सुविधाएं देने का काम कर रही है। इसी कड़ी में हरिद्वार जिले के विद्यालयों को दस करोड़ 72 लाख रुपए की राशि दी गया है जिससे शौचालय, भवन,फर्नीचर,लैब आदि बनाए जाएंगे। इसके साथ ही मेधावी छात्राओं को साइकिलें दी जायेंगी। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के पीएम श्री स्कूलों को दो दो करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं जिससे उनमें विभिन्न सुविधाएं दी जा सकें। रावत ने कहा कि उत्तराखंड के स्कूलों में भगवत गीता,रामायण, वेदों की शिक्षा, संस्कृत आदि पढ़ाया जाएगा बच्चा अपनी रुचि के साथ पढ़ सकता है। वहीं कंप्यूटर लैब,रोजगार शिक्षा भी बच्चों को दी जाएगी। उन्होंने कहा सप्ताह में एक दिन बैग लैस दिन होगा जिसमें विभिन्न एक्टिविटी करवाई जाएंगी।मिट्टी के वर्तन बनाए जाने की प्रतियोगिता जुलाई माह में होगी। इसके साथ ही प्रदेश में आठ हजार बच्चे एनसीसी में भर्ती हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि अब रुड़की राजकीय इंटर कॉलेज में आर्ट और कॉमर्स की शिक्षा दी जाएगी इसके साथ ही विद्यालय में स्टाफ बढ़ाए जाने का भी कार्य होगा। प्रधानाचार्य की मांग पर बच्चों की प्रार्थना के लिए तीन शेड बनाए जाने की घोषणा भी शिक्षा मंत्री ने की। रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में हो रहे बदलावों का लाभ अब ग्रामीण और नगरीय दोनों क्षेत्रों को समान रूप से मिल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी मेहनत और लगन से समाज और देश को गौरवान्वित करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सरकार बहुत कार्य कर रही है सरकारी विद्यालयों के बच्चे भी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदना गायन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मंच से विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि छात्रों को केवल शैक्षणिक ही नहीं, बल्कि नैतिक मूल्यों में भी निपुण बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।इस मौके पर राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति ने कहा कि आज का छात्र कल का नेतृत्वकर्ता है। उन्हें पूर्ण आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर होना चाहिए। उन्होंने शिक्षा में नवाचार और तकनीकी प्रयोग को आवश्यक बताया।
मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल और बृजमोहन सैनी ने सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा ने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हुए कहा कि आज का युग ज्ञान, संस्कार और आत्मविश्वास का है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं समाज परिवर्तन की धुरी बन सकती हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता एवं खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर ने विद्यालय की प्रगति और उपलब्धियों की जानकारी दी तथा जनप्रतिनिधियों व विभागीय अधिकारियों के सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदिनी ने सभी आगंतुकों, अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों और छात्रों को धन्यवाद देते हुए समारोह का समापन किया।
यह कार्यक्रम न केवल प्रतिभाओं को सम्मानित करने वाला रहा, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम भी बना।
इस मौके पर कार्यक्रम में उपस्थित रहने वालों में पूर्व चेयरमैन प्रदीप चौधरी,पंडित दिनेश कौशिक,भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी आकांक्षा राठौर , खंड शिक्षा अधिकारी नारसन मैराज अहमद, मंडल अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, बृजमोहन सैनी तथा रेलवे बोर्ड सदस्य पूजा नंदा,सी एम ओ आर के सिंह,सी एम एस रुड़की डॉ सतीश कंसल,
जिला मंत्री सतीश सैनी,खंड शिक्षा अधिकारी भगवानपुर अभिषेक शुक्ला, खंड शिक्षा अधिकारी बहादराबाद बृजपाल सिंह राठौड़, जी आई सी की प्रधानाचार्य दुर्गेश नंदनी नेगी,भारती गुप्ता,रामकुमार वर्मा,दीपा कौशिक,देवेंद्र पाल,रविन्द्र बिजलवान,पंकज बिजिलवान,सुरेश चंद्र,प्रदीप कुकरेती,हेमंत बत्रा,सुभाष पंवार,सीमा राव,विनीत गोयल,अरशद खान,अजय सैनी,गजेन्द्र सिंह,पुष्कृत किए जाने वाले छात्रों में उदय शुक्ला ताबिश चांद ,समीर अहमद, पार्षद नवनीत शर्मा, अनुराग त्यागी, सूरज नेगी,शुभम शर्मा, दिनेश कौशिक, विवेक चौधरी, सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, विकास प्रजापति, भारती गुप्ता, ललित मोहन जोशी आदि उपस्थित रहे।





More Stories
कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने जरूरतमंद लोगों को बांटे आर्थिक सहायता के चैक।
उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय मेंअब दलालों की नहीं होंगी एंट्री, अधिकारी सख्त
राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने झबरेड़ा में निकाली ढ़ोल नगाडो और डीजे के साथ विजय रथ यात्रा, तीन राज्यों में भाजपा की जीत से भारी उत्साह