आरिफ नियाज़ी।
राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी का नारसन बॉर्डर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया ।इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक मजबूत किया जायेगा।उत्तराखंड में पार्टी की मजबूती को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी बेहद गंभीर हैं जल्द ही वह भी उत्तराखंड में आएंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा किसानों की लड़ाई को मजबूती से लड़ा है आज भी राष्ट्रीय लोकदल किसानों के मुद्दों को सरकार में प्रमुखता से उठा रहा है यही कारण है कि आज किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य मिल पा रहा है। त्यागी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सभी वर्गों सभी धर्मों के लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम कर रहा है राष्ट्रीय लोकदल ने जनता की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का काम किया है अब उत्तराखंड में 2027 को लेकर पार्टी के सभी नेता बड़ी मजबूती के साथ जुटेंगे।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव बड़ी मजबूती के साथ लड़ेगा।पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए युवाओं को पार्टी से जोड़ा जा रहा है।इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश प्रभारी चौधरी निरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के उत्तराखंड में आगमन से पार्टी और अधिक मजबूत होगी पार्टी कार्यकर्ताओं में भी जोश भरेगा।उन्होंने कहा कि अन्य राजनैतिक दलों से जनता परेशान हो चुकी है इसलिए वह अब राष्ट्रीय लोकदल के बेहतर समझ रही है।उन्होंने दावा किया कि जल्द ही पार्टी में और भी कई नए चेहरे शामिल होंगे।इस मौके पर राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धांत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के युवा प्रकोष्ठ से हजारों यूवाओं को जोड़ा जायेगा इतना ही नहीं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी के रुड़की दौरे से पार्टी को और अधिक मजबूती मिलेगी।उन्होंने कहा कि सबसे पहले वह अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करेंगे।इस मौके पर कार्तिक राठी,सुनील झबरेडी,सनोज मलिक,विशाल मलिक,समीर डोईवाला,सुनील खेड़ा जट,अनुराग चौधरी,और शोभित चौधरी आदि बड़ी संख्या में राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।





More Stories
पीएम परंपरागत कृषि योजना के तहत कलियर वार्ड नं. 7 में किसानों को बाँटी गई आवश्यक कृषि सामग्री , किसानो के खिले चेहरे, चालीस लोगों को मिला लाभ।
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।