आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के कलियर में एक युवक पर कुछ युवकों ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया है घायल शाहबाज महीग्रान बंधा रोड का निवासी है जो रंगाई पुताई का काम करता है।उसके परिजनों के मुताबिक देर रात किसी के बुलावे पर शाहबाज घर से निकला था जो रात भर घर नहीं पहुंचा जिसके साथ अगले दिन कलियर में यह घटना घटी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है वहीं पुलिस को शक है कि शाहबाज पर उसके दोस्तों ने ही हमला किया होगा पुलिस ने घायल के परिजनों को भी सूचना दे दी है।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।