आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के कोर कॉलेज के पास तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फिलहाल ट्रक पुलिस के कब्जे में है ।दरअसल बाइक सवार विक्रम पुत्र जगपाल मैड गांव जिला सहारनपुर का निवासी था जो पिछले लंबे समय से कोर कॉलेज के पास चौधरी ढाबे पर कार्य कर रहा था देर रात किसी कार्य से वह बाइक लेकर जैसे ही हाईवे पर निकला तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक में उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया घायल को 108 की मदद से रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर एम्स रेफर कर दिया बीच रास्ते में ही विक्रम की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है मृतक के परिजन भी रुड़की पहुंच चुके हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।