आरिफ नियाज़ी।
नारसन विकास खंड के राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का उप शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया जहां खामियां मिलने पर उप खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाए जाने के लिए सभी शिक्षकों को सख्त निर्देश दिए।दरअसल उप खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने सुबह सवेरे प्राथमिक विद्यालय नगला सलारू, मन्ना खेड़ी ,शीतलपुर,झबरेडा,,उच्च प्राथमिक विद्यालय ठसका, उच्च माध्यमिक हाईस्कूल नगला सलारू का पूरी टीम के साथ निरीक्षण किया ।जिसमें उपखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्कूलों की स्थिति,सफाई व्यवस्था, एम डी एम तथा स्कूलों के सभी रिकॉर्ड चैक किए।कुछ स्कूलों में खामियां मिलने पर उन्हें मौके पर जमकर फटकार भी लगाई तथा शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के सख्त निर्देश भी दिए।इस दौरान उप खंड शिक्षा अधिकारी मैराज अहमद ने कहा कि अगर स्कूलों के सभी शिक्षक अपनी जिम्मेदारी को लेकर गंभीर हो जाएं तो सरकारी स्कूलों की शिक्षा का स्तर और भी बेहतर किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि कुछ स्कूलों के शिक्षक काफी मेहनत कर भी रहे हैं लेकिन कुछ शिक्षक औपचारिकता पूरी कर वापस घर लौट जाते हैं अब ऐसा नहीं चलेगा।शिक्षक पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है शिक्षक समाज का दर्पण होता है अगर वह ही सही नहीं होगा तो शिक्षा पर काफी प्रभाव पड़ेगा।बच्चे देश का भविष्य होते हैं अगर शिक्षक और उनके अभिभावक गण उनके साथ मेहनत करलें तो नए समाज और नए राष्ट्र का निर्माण होता ही।इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।