आरिफ नियाज़ी
रुड़की के जीवनदीप आश्रम में चल रहे होमात्मक रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिरकत की। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रम में कड़ी सुरक्षा की थी जीवनदीप पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरि जी महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को छोटा भाई बताते हुए उन्हें आशीर्वाद भी दिया।उन्होंने कहा की इस देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए यह महायज्ञ किया जा रहा है।
इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा की आज महायज्ञ में पहुंचकर उन्हें बेहद गर्व महसूस हो रहा है उन्होंने कहा की शुभ अवसर पर महाराज जी का स्वागत करता हूं उनका हमेशा उन्हे मार्गदर्शन मिलता रहता है आज महायज्ञ में पहुंचकर सभी की मनोकामना पूर्ण हो और भारतवर्ष योग गुरु बने भारत निरंतर प्रगातिं करे यही उनकी मनोकामना है उन्होंने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को नई पहचान दिलाई है आज पूरे विश्व में मोदी का डंका बज रहा है। इस अवसर पर महा निर्वाणी अखाड़ा के महंत अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री रवींद्र पुरी जी महाराज
नंगली धाम से महामंडलेश्वर शिव प्रेमानंद जी महाराज
जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि जी महाराज
महानिर्माणी अखाड़ा के महामंडलेश्वर पूज्य अभयानंद सरस्वती जी महाराज शिवचरित्र कथा के माध्यम से पंडित रमेश सेमवाल जी भी उपस्थित रहे । गौरतलब है की जीवनदीप आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्रानंद गिरी जी महाराज के सानिध्य में चल रहे महारुद्र यज्ञ में आहुति डालने के लिए उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी पहुंचे थे , इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कलयुग में धर्म ही सब की रक्षा करने वाला है,उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तराखंड की पांचो सीट पर भारी मतों से जीत दर्ज करेगी,
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और जन कल्याणकारी नीतियों के कारण उत्तराखंड के वासी भाजपा को ही वोट देंगे, स्वामी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आश्रम में स्वागत किया एवं उन्हें आश्रम समिति द्वारा आश्रम में पहुंचने पर आभार भी जताया, कार्यक्रम का संचालन सौरभ सिंघल ने किया, आश्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुनीष सैनी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन,
जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम,सतीश सैनी, भीम सिंह नितिन गोयल पंकज नंदा, पूजा नंदा, मोहित भारद्वाज, अक्षय प्रताप सिंह, धीर सिंह, ललित मोहन अग्रवाल,संजय अरोड़ा,संजीव ग्रोवर, रमा सैनी, प्रमोद चौधरी भाजपा पदाधिकारीगण ,कार्यकर्ता एवं आश्रम के समिति सदस्य आदि काफी संख्या में लोगप्रमुख रूप से उपस्थित रहे।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।