आरिफ नियाज़ी
भगवानपुर के कुंज बहादरपुर गांव में कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने शहीद स्थल के बरामदे का लोकार्पण किया।इस मौके पर कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने कहा की कुंजा बहादरपुर गांव का पूरे विश्व में ऐतिहासिक नाम है कुंजा की क्रांति में शहीद राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह ने अपनी जान की कुर्बानी दे दी थी लेकिन अंग्रेजो के सामने उन्होंने झुकना पसंद नहीं किया था
इसी लिए आज राजा विजय सिंह और सेनापति कल्याण सिंह को आज भी लोग याद रखते हैं ममता राकेश ने कहा की राजा विजय सिंह शहीद स्थल का सौंदर्यकरण किया जा रहा है जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहली किस्त जारी कर दी है अब इस शहीद स्थल का भव्य सौंदरीय करण किया जायेगा।उन्होंने आज 17लाख से निर्मित शहीद स्थल के बरामदे का भी लोकार्पण किया।
ममता राकेश ने कहा की उन्होंने चुनाव के समय जनता से जो वायदे किए थे उन्हें उन्होंने बेहद कम समय में पूरा किया है ।ममता राकेश ने कहा की भगवानपुर के गांव गांव में बड़े पैमाने पर विकास हो रहा है गांव गांव में सड़कें अस्पताल और बिजली पहुंचाई जा रही है विकास करना ही उनका मकसद है।उन्होंने कहा की विकास करना ही उनकी पहली प्राथमिकता है।इस मौके पर शहीद राजा विजय सिंह स्मारक समिति के अध्यक्ष चौधरी शिव कुमार ,महामंत्री प्रमोद सिंह,अमरेश कुमार,राजेंद्र सिंह,राम कुमार,तेजपाल सिंह,और तीरथपाल प्रधान आदि मौजूद रहे।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।