Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर हज कमेटी की बैठक में कुर्राअंदाजी से हुआ खादिमुल हुज्जाज का चयन, पहली बार जीआरपी का हैड कांस्टेबल जाएगा हज यात्रियों की सेवा में

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

कलियर हज हाउस में हज कमेटी की बैठक में चार खादिमुल हुज्जाज का कुर्राअंदाजी से चयन किया गया है जबकि एक खादिमुल हुज्जाज को वेटिंग पर रखा गया है। पहली बार जहां रुड़की जीआरपी से हैड कांस्टेबल अजीम अहमद हज यात्रियों की खिदमात को अंजाम देने के लिए हज पर जाएंगे वहीं जल विज्ञान शोध इकाई प्रथम बहादराबाद से मोहम्मद राकिब का नाम भी खादिमुल हुज्जाज के लिए चयनित हुआ है ।

खादिमुल हुज्जाज में लघु सिंचाई विभाग के चालक कमल हसन,पौड़ी गढ़वाल के बारखोलू कलजीखाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रवक्ता मोहम्मद हुसैन अंसारी का नाम भी चयनित हुआ है जबकि पीतपुर गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद यूनुस को प्रतिक्षा सूची में रखा गया है।इस मौके पर हज कमेटी चेयरमैन खतीब अहमद ने कहा की हज कमेटी की बैठक में खादिमुल हुज्जाज का चयन हो चुका है चार आवेदन एनओसी नहीं होने के चलते निरस्त कर दिए गए है ।

उन्होंने कहा की हज यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने सभी खादिमुल हुज्जाज से अपील करते हुए कहा की हज यात्रियों की खिदमत करना ही उनकी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए हाजियों को किसी तरह से हज के अरकान पूरा करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

खादिमुल हुज्जाज पर हज यात्रा में अधिक जिम्मेदारी होती है वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम दें।इस मौके पर बसपा विधायक हाजी मोहम्मद शहजाद, वक्फ बोर्ड चेयरमैन शादाब शम्स,वक्फ बोर्ड सदस्य राव काले खा,सदस्य अकरम साबरी,नदीम अकबर,नफीस अहमद,मोहम्मद अकरम,जिशान अहमद,हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद मीसम,हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ,राव इजहार आदि समस्त हज कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369