Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत,भाजपा नेता जमीर हसन अंसारी और उनके समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

मंगलौर में भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा की स्नेह संवाद यात्रा आज मंगलौर में पहुंची जहां भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन और उनके सैंकड़ों समर्थकों ने यात्रा का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल ने कहा की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बन चुकी है सभी वर्गो का समर्थन भाजपा को मिल रहा है।

उन्होंने कहा की मंगलौर विधानसभा की आज बहुत बदहाल स्थिति है जिसके जिम्मेदार यहां के जनप्रतिनिधि हैं हैरत की बात यह है की मंगलौर बाईपास ना बनने से दर्जनों गांव के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन मंगलौर के जनप्रतिनिधियों को इसकी ज़रा भी कोई चिंता नहीं है। देशराज कर्णवाल ने कहा की अब ऐसा नहीं चलेगा जिस तरह से उन्होंने झबरेड़ा का विकास कराया है उसी तर्ज पर मंगलौर का विकास कराया जायेगा।उन्होंने कहा की उप चुनाव के बाद मंगलौर बाईपास का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने कहा की झबरेड़ा में सबसे अधिक विकास कार्य उन्होंने कराए हैं जबकि मंगलौर कस्बा आज भी विकास से कोसों दूर है। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुफ्ती वहाब कासमी ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वाश का नारा दिया है जो पूरी तरह से कारगर साबित हो रहा है उन्होंने कहा की देश और प्रदेश आज तेजी से आगे बढ़ रहे है।

यही कारण है की अब मुसलमान भी बड़ी संख्या में भाजपा से जुड़ रहा हैं मुफ्ती वहाब कासमी ने कहा की कांग्रेस मुसलमानों का वोट लेकर उन्हें इस्तेमाल करती है जबकि हकीकत यह है की भाजपा से डराने का काम भी कांग्रेस ने ही किया है कांग्रेस ने बड़े पैमाने पर नुकसान मुसलमानों का किया है।इस मौके पर भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा की मुसलमानों को यूसीसी बिल से डरने डराने की जरूरत नहीं है इस बिल के आने से महिलाओं को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं उन्होंने देश को शिखर पर पहुंचाया है।इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा की भाजपा सरकार में भ्रष्टाचारियों पर लगाम लगी है जीरो टॉलरेंस की सरकार प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।भाजपा अल्पसंखयक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अनीस गौड़ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा की भाजपा ही मुसलमान का विकास कर सकती है इसलिए मुसलमानों को आज के समय को देखते हुए भाजपा से जुड़ना चाहिए भाजपा सभी का विकास करती है।इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जमीर हसन अंसारी ने कहा की मोदी सरकार ने देश ही नहीं विदेशों में भी भारत को अलग पहचान दिलाई है भाजपा सरकार जो कहती है वह करती है लेकिन कांग्रेस पार्टी मुसलमानों का इस्तेमाल करती है उनके लिए आज तक भी कुछ नहीं किया।

इस मौके पर भाजपा अल्पसंखयक मोर्चे के जिलाध्यक्ष अफजाल अली ने कहा की भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बेहद अधिक मजबूत है और मोर्चे द्वारा चलाई जा रही स्नेह संवाद यात्रा बहुत सफल रही है इस यात्रा से मुसलमानों में भी भारी उत्साह है।इस मौके पर शाहनवाज,राव इरफान,आमिर मलिक,भाजपा नेता अनीस अहमद गौड़,अरशद अली, डॉ मधु सिंह,मीरा कपिल, और विकास मित्तल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369