आरिफ नियाज़ी
रोटरी क्लब रुड़की द्वारा दिव्यांगों को निशुल्क कृतिम अंग लगाए गए जिसमें बड़ी संख्या में गांव गांव से दिव्यांग रुड़की पहुंचे। रोटरी क्लब रुड़की के अध्यक्ष रोटेरियन अशोक अरोड़ा ने एक निजी होटल में प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि
भगवान महावीर विकलांग एवं चैरिटेबल ट्रस्ट जोधपुर यूनिट के अध्यक्ष सुरेश गांधी और जयपुर फूड रोटेरियन बलदेव अरोड़ा जी बॉम्बे नॉर्थ की हेल्प से रुड़की में तीन दिवसीय कृत्रिम अंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है जिसके लिए दिव्यांग लोगों के हाथ और पैर लगाने का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने बताया की रोटरी क्लब रुड़की पहले भी इस तरह के कार्य कर चुका है जो समय समय पर आगे भी जारी रहेंगे।कमेटी चेयरमैन रोटेरियन सचिन गुप्ता ने बताया कि तीन दिवसीय होने वाले इस शिविर में 9, 10, 11 दिसंबर को प्रत्येक दिन 30-30 लोगों का टारगेट कर्तिम अंग लगाने का रखा गया है जिसमें लगभग 100 से अधिक रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं
उन्होंने बताया की हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक रोटरी क्लब द्वारा लगाए गए इस निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ पहुंचे और इस आयोजन मे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो।





More Stories
कलियर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन,एक हज़ार से अधिक मरीज़ों ने उठाया लाभ।
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।