Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ब्लॉक के कनिष्ठ सहायक ने कराई ब्लॉक अधिकारियों की फजीहत,दो माह में दो दिन ही करता हैं कार्यालय में ड्यूटी

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की ब्लॉक किसी ना किसी मामले को लेकर अक्सर चर्चा में रहता है इस बार ब्लॉक के कनिष्ठ सहायक की नशे की बढ़ती लत से ब्लॉक अधिकारियों की काफी फजीहत हो चुकी है।कनिष्ठ सहायक के दिन रात नशे में डूबा रहने से आसपास के लोग भी बेहद परेशान हैं। दरअसल रुड़की ब्लॉक में जहां पहले से ही कर्मचारियों की भारी कमी है वहीं ब्लॉक के एक कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्यरत कर्मचारी ने अधिकारियों की जमकर फजीहत के साथ साथ उनकी परेशानी को बजाए कम करने के और अधिक बढ़ा रखा है

आलम यह है की कनिष्ठ सहायक नीरज मैठाणी पिछले दो माह में केवल दो दिन ही ब्लॉक कार्यालय में आया है जिसके चलते ब्लॉक कार्यालय का कार्य काफी प्रभावित हो रहा है। हालांकि बताया जा रहा है की कनिष्ठ सहायक नशे का आदि है जिसे कई बार ब्लॉक कार्यालय के आसपास सड़कों पर नशे की हालत में देखा गया है अधिक नशा करने से उसकी हालत भी ठीक नहीं है।ब्लॉक के एक कर्मचारी ने बताया की बीडीओ द्वारा कई बार कनिष्ठ सहायक का मैडिकल परीक्षण कराकर जिला विकास अधिकारी और जिलाधिकारी तक को भेजा गया है

लेकिन आज तक भी इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई है। कई बार उसके अनुपस्थित रहने पर उससे जवाब तलब भी किया जा चुका है लेकिन उसका भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है।कनिष्ठ सहायक के अनुपस्थित रहने से ब्लॉक का स्टाफ भी बेहद परेशान है।गौरतलब है की ब्लॉक में कर्मचारियों की कमी पहले से ही अधिक है ऐसे में कनिष्ठ सहायक की कमी ने ब्लॉक के कार्य को और भी प्रभावित कर दिया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369