आरिफ नियाजी
रुड़की क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी कार्यालय में अब राशन कार्ड धारकों को शाम तक अपने राशन कार्ड के लिए चक्कर नहीं लगाने होंगे। विभागीय अधिकारियों के नए आदेश के मुताबिक अब कार्यालय में दस बजे से दो बजे तक ही राशनकार्ड का कार्य किया जाएगा इसके बाद कार्यालय संबंधित कार्य होंगे।क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एम एस रावत ने बताया की दिन भर लोग अपने राशन कार्डों को बनवाने और उससे संबंधित समस्याओं को लेकर शाम तक कार्यालय में आते रहते हैं जिसके चलते कार्यालय में अन्य कार्य भी प्रभावित होते हैं ।
इसलिए अब दस से दो बजे तक का समय राशन कार्ड धारकों के लिए रखा गया है दो बजे के बाद किसी भी व्यक्ति की राशन कार्ड की किसी भी समस्या को गंभीरता से नहीं लिया जाएगा गौरतलब है की रुड़की और आसपास के सैंकड़ों गांव के लोग अपने अपने राशन कार्ड से संबंधित समस्याओं को लेकर क्षेत्रीय खाद्य कार्यालय में शाम तक चक्कर लगाते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं होगा ।उन्होंने बताया की खाद्य पूर्ति विभाग ने सभी राशन डीलरो को साफ कर दिया है की सभी को राशन ऑनलाइन दें किसी भी राशन डीलर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





More Stories
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।