Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में भाकियू रोड़ ने दिखाई अपनी ताकत,सरकार के खिलाफ किसानों का जोरदार प्रदर्शन, मांगों को लेकर अधिकारियों को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। भारतीय किसान यूनियन रोड़ ने आज अपनी ताकत का अहसास करा दिया सैंकड़ों ट्रैक्टर से किसान गांव गांव से रुड़की पहुंचे और भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड़ के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया।किसानों ने अपनी मांगों को लेकर आला अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा।इस दौरान किसानों ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्या का समाधान समय पर नही होता तो जल्द ही किसान रणनीति तैयार कर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे।

दरअसल रुड़की एसडीएम चौक पर भारतीय किसान यूनियन रोड़ की महापंचायत हुई ।इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन रोड के राष्ट्रीय अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि इस वर्ष पूरे देश के साथ साथ हरिद्वार जिले के किसानों पर आपदा से किसानों को भारी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों में आज भी बारिश का पानी जमा है जिससे किसानों के खेतों में खड़ी फसल पूरी तरह से खराब हो चुकी है किसान आज बेबस और लाचार बना हुआ है उन्होंने कहा की अब किसान शांत नहीं बैठेगा किसानों को उनकी फसलों का उचित मुआवजा ना मिला तो किसान आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए मजबूर हो जाएगा।

किसानों की मांग है की सरकार किसानों को 12हजार रुपए प्रति बीघा की दर से मुआवजा दे। वहीं न्यूनतम गन्ना मूल्य 600 रुपए प्रति कुंतल दिया जाए। यूपी की तर्ज पर उत्तराखंड में भी किसानों को बिजली मुफ्त दी जाए और बिजली के बिल माफ किए जाए। इकबालपुर शुगर मिल पर बकाया भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए। चकबंदी विभाग में किसानों का उत्पीड़न बंद किया जाए और भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। जिला अध्यक्ष नाजिम अली ने आरोप लगाया कि सीपीयू मनमाने तरीके से चालान व अवैध वसूली कर रही है।जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

किसानों ने हरिद्वार रोड स्थित बढ़ेढ़ी सल्फर के समीप अंडरपास का निर्माण करने की मांग के साथ साथ टोडा खटका के समीप सोलानी नदी का बरसात का पानी पूर्व की भांति जाना चाहिए जिसससालिया और बहादराबाद टोल प्लाजा पर लोकल लोगों के लिए टोल मप्त किया जाए। जौरासी लंढौरा मार्ग पर रेलवेपुल का निर्माण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्वारा ये मांगे नही मानी जाती तो किसान सरकार से आरपर की लड़ाई लड़ने को तैयार है। वहीं प्रशासन की टीम ने किसानों को आश्वासन दिया कि जो समस्याएं प्रसाशन स्तर की है।उनका जल्द समाधान किया जाएगा।

इस मौके पर भाकियू रोड़ के जिला अध्यक्ष नाजिम अली, संजीव कुशवाहा, प्रवीण कुशवाह, वीरपाल राणा, रियासत प्रधान,मोहम्मद अरशद बोडाहेडी,संजय पाल,अलीशेर प्रधान, शौकत प्रधान,सचिन टोडा, सेवाराम, जावेद अली, हसन अली, जब्बार, अर्जुन सैनी, इंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, मनोज पाल, अनीस प्रधान ,कारी शहजाद, मनीष पाल,राजबीर चेयरमैन,चौधरी किरत सिंह, मुजम्मिल,पवन रोड, इरशाद, प्रदीप त्यागी, राजबीर चौधरी, विजेंद्र शर्मा, विकास शर्मा, महेंद्र, आचार्य घनश्याम, हाजी इरशाद भारापुर,तेज सिंह राणा, निहाल गिरी, आनंद गिरि,प्रदीप त्यागी, इकबाल,अंकित रोड़ जियाउलहक आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369